यशवन्त सराठे बरेली रायसेन
-राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह नगरपरिषद एवं समस्त शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं में धूम धाम से मनाया गया प्रतिवर्ष के अनुसार नगर के हाकी मैदान में नगरपरिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया । एसडीएम संतोष मुद्गल एवं तहसीलदार रामजीलाल वर्मा के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी।

नगरपरिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी के द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया।एन सी सी एवं स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
नर्वदा वेली के छात्र-छात्राओं के द्वारा सुन्दर नृत्य आयोजित किये गये। एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय,कृषि उपज मंडी, सिविल हॉस्पिटल,नर्वदा वेली आदि संस्थाओं में आन बान शान से तिरंगा फहराया गया।

नगरपरिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं एसडीएम संतोष मुद्गल के द्वारा विलीनीकरण आंदोलन के शहीदो के उत्तराधिकारियों के परिजनों का साल श्रीफल से सम्मान किया गया।