Let’s travel together.

हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस रायसेन में आयोजित मुख्य समारोह में कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे ने किया झण्डावंदन

0 277

रायसेन।जिला मुख्यालय रायसेन सहित सम्पूर्ण जिले में पूरे उमंग, उल्लास और राष्ट्रप्रेम की भावनाओं से ओत-प्रोत वातावरण में गणतंत्र दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय रायसेन स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा झण्डावंदन किया गया और परेड की सलामी ली गई। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा गणतंत्र दिवस पर प्रदेश की जनता के नाम प्रसारित संदेश का मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री दुबे ने वाचन भी किया।

 

समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री दुबे ने सलामी परेड का निरीक्षण किया। समारोह में सुरक्षा बलों द्वारा हर्ष फायर किया गया एवं राष्ट्रगान की आकर्षक धुन प्रस्तुत की गई। परेड में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, होमगार्ड, महिला पुलिस बल, एनसीसी तथा स्काउड गाइड द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री दुबे द्वारा इस अवसर पर रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। इसके पश्चात उन्होंने परेड कमाण्डर से परिचय प्राप्त किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस परेड का नेतृत्व परेड कमान्डर सूबेदार श्री राघवेन्द्र सिंह राजावत द्वारा किया गया।

 के लिए इन्हें मिला पुरस्कार

गणतंत्र दिवस समारोह के अंत में पुरस्कार वितरित किए गए। सीनियर परेड के लिए होमगार्ड को प्रथम पुरस्कार, जिला पुलिस बल को द्वितीय पुरस्कार तथा महिला पुलिस बल को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। जूनियर परेड के लिए एनसीसी शास.कन्या महाविद्यालय रायसेन को प्रथम पुरस्कार, शौर्या दल महिला एवं बाल विकास विभाग को द्वितीय और एनसीसी शास. उत्कृष्ट विद्यालय रायसेन को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी प्रकार मिनी परेड में शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय रायसेन को प्रथम, सेन्ट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल गाइड को द्वितीय और सेन्ट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल स्काउट को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान

गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री दुबे द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सैनानी तथा लोकतंत्र सैनानियों, उनके परिजनों को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए पुरस्कार

गणतंत्र दिवस समारोह में आयोजित सांस्कृति कार्यक्रमों की कड़ी में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए सीएम राईज हायर सेकेण्डरी स्कूल पाटनदेव रायसेन को प्रथम पुरस्कार, शाईनिंग पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल रायसेन को द्वितीय और डॉ राधाकृष्णन हायर सेकेण्डरी स्कूल रायसेन को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। केन्द्र विद्यालय रायसेन और सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

यह झांकियां हुईं पुरस्कृत

गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों तथा विकास कार्यो पर आधारित झॉकियां निकाली गईं। समारोह में जिला पंचायत द्वारा प्रदर्शित झांकी को प्रथम पुरस्कार, सर्वशिक्षा और शिक्षा विभाग द्वारा प्रदर्शित झांकी को द्वितीय पुरस्कार तथा पशुपालन विभाग द्वारा प्रदर्शित झांकी को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान

गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री दुबे द्वारा शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा में सेवा संवाद यात्रा पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने बताया फर्जी और प्रोपगेंडा, तो मुख्यमंत्री साय ने की विधायक अनुज शर्मा की तारीफ     |     पेंड्रावन जलाशय को लेकर बोले मुख्यमंत्री जनहित के विरुद्ध कोई काम नहीं होगा     |     10 साल बाद फिर बना मध्य प्रदेश नेशनल चैंपियन, अनूपपुर के खिलाड़ियों ने दिलाए पदक     |     नर्मदा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना को लेकर 23 नवंबर को ग्राम मिंडा में होगा कृषक संवाद कार्यक्रम     |     भारतीय मजदूर संघ के जिला अधिवेशन की तैयारियां तेज, 28 नवंबर को रायसेन में जुटेंगे कर्मचारी और श्रमिक     |     भोपाल में आचार्य संघ का पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न     |      सिलवानी में वन्यजीव के अवशेष मिलने से हड़कंप, सर्चिंग के दौरान वन विभाग की टीम से विवाद     |     पश्चिम सिलवानी वन परिक्षेत्र के बीट कालोनी के समीप राजस्व भूमि पर मिले वन्यप्राणी के अवशेष      |     भाऊखेड़ी जोड़ पर युवक की संदिग्ध मौत, परिजन बोले- गोली मारकर की हत्या     |     विधायक की सेवा संवाद यात्रा के पहले ही गरमाई सियासत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811