Let’s travel together.

22 जनवरी को शहर के अस्पतालों में जन्म लेंगे 200 से अधिक बच्चे, गर्भवती महिलाओं ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन की ली डेट

0 51

ग्वालियरः  राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को अब सिर्फ दो दिन ही शेष रह गए हैं। यानि 22 फरवरी को राम लला अयोध्या पधारेंगे। इस भव्य आयोजन का साक्षी बनने के लिए देश ही नहीं दुनियाभर से लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। वहीं, पूरे भारत में राममय माहौल देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया से लेकर भारत का बच्चा-बच्चा रामधुन गा रहा है। करीब 500 साल बाद आए इस पावन अवसर पर गर्भवती महिलाएं भी अलग योजनाएं बनाकर चल रहीं हैं।

दरअसल राम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दिन ही गर्भवती महिलाएं अपने बच्चे को जन्म देना चाहतीं हैं। ऐसे एक दो नहीं बल्कि अकेले ग्वालियर शहर में 200 से अधिक महिलाएं हैं जो 22 जनवरी को अपने बच्चे को जन्म देना चाहतीं हैं। हैरानी की बात तो ये है कि इसके लिए पहले ही अस्पतालों में बेड बुक कर लिए गए हैं और नॉर्मल नहीं तो सर्जरी के द्वार महिलाएं बच्चा पैदा करने को तैयार हैं।

मिली जानकारी के अनुसार ग्वालियर के सरकारी ओर प्राइवेट अस्पतालों में 200 से अधिक महिलाओं ने डिलीवरी के लिए 22 जनवरी की डेट ली है। इनमें से 65 से 70 बच्चें जयारोग्य अस्पताल समूह के कमलाराजा अस्पताल में जन्म लेंगे तो बाकी निजी अस्पतालों में जन्म लेंगे। दूसरी ओर जयारोग्य अस्पताल प्रबंधन ने भी इस पावन अवसर जन्म लेने वाले बच्चों के लिए खास तैयारी की है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से न्यू बॉर्न बेबी को उपहार के तौर पर राम की परिधान प्रदान किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांसद खेल महोत्सव के दौरान रविंद्र जडेजा की गेंद पर शिवराज सिंह चौहान ने पहली गेंद पर मारा चौका     |     सत्येंद्र तुलाराम साहू की ‘ने करो 11’ का  विमोचन     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फूड प्रोसेसिंग वर्कशॉप संपन्न     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फैशन डिज़ाइनिंग वर्कशॉप का भव्य समापन     |     विदिशा के डॉ विवेक चौकसे ने प्रथम इंटरनेशनल कांफ्रेंस GLAFIMSCON में प्राप्त किया द्वितीय स्थान     |     प्रधान आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत, एसबीआई के पुलिस सैलरी पैकेज से मिली आर्थिक सहायता     |     योग शिविर का समापन: योगाभ्यास के साथ दिए गए स्वस्थ जीवन के सूत्र     |     मोदी सरकार का बजट जनता की उम्मीदों पर करारा प्रहार — भावेश बघेल     |     केंद्रीय बजट 2026-27: ग्रामीण छत्तीसगढ़ के लिए निराशाजनक, किसान-मजदूर विरोधी- राजेंद्र बंजारे     |     अवैध रूप से गांजा बेंच रहे युवक को पुलिस ने दबोचा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811