Let’s travel together.

पीएम आवास योजना का लाभ पाने उठाई मांग, योजनाओं से वंचित लोगों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

0 80

भानुप्रतापपुर। चारागाह, बड़े झाड़ व छोटे झाड़ के जंगल की जमीन को आबादी भूमि घोषित कर प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत लोगों को लाभ दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार को भानुप्रतापपुर के वार्ड क्रमांक 01, 03 और वार्ड 15 की महिलाओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार सुरेंद्र उर्वशा को ज्ञापन सौंपा है। वार्ड वासियों ने बताया कि नगर पंचायत भानुप्रतापपुर वार्ड क्रमांक 01.03 व वार्ड 15 को चारागाह, बडे झाड़ व छोटे झाड के जंगल की जमीन होने के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिससे वार्डो के गरीब परिवारों के लोग सरकारी योजनाओं से वंचित हो जाते हैं।

इस वजह से कमांक 01.03 व वार्ड 15 को चारागाह, बडे झाड़ व छोटे झाड़ के जंगल की जमीन को आबादी भूमि घोषित करें जिससे लोगों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल सकें। इस दौरान नरोत्तम सिंह चौहान,कमलेश गावड़े,निखिल सिंह राठौर, नरेंद्र कुलदीप, डिगेश खपर्डे, जगन्नाथ साहू,घसिया साहू,हरि यादव समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811