Let’s travel together.

बिजली कंपनी के अधिकारी उतरे चेकिंग करने, घरों में हीटर मिले, 150 हीटर जप्त कर विनष्टीकरण किए गए

0 235

– घरों पर मिले ज्यादा बिजली खाने वाले हीटर, अधिकारी रह गए दंग

– बिजली कंपनी के अफसर बोले- चोरी के कारण बढ़ गया है लाइन लॉस

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी शहर में बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत वितरण कंपनी द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान 150 हीटर जप्त किए गए हैं। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया है कि पिछले कई दिनों से सर्दी के इस दौर में बिजली चोरी की शिकायत आ रहीं थीं। इस दौरान कई बस्तियों में खासकर लधुावली और गौशाला सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली चोरी करके हीटर जलाए जा रहे थे। इन क्षेत्रों में हीटरों का दुरुपयोग किया जा रहा था क्योंकि यह काफी बिजली की खपत करते हैं। और इनसे बिजली चोरी की जा रही थी जिससे लाइन लॉस हो रहा था। इस दौरान बिजली कंपनी के अधिकारियों ने टीम बनाकर छापामार कार्रवाई की गई तो विभिन्न बस्तियों में डेढ़ सौ हीटर जप्त किए गए हैं और इन्होंने विनष्टीकरण की कार्रवाई की गई।

बढ़ गया है लाइन लॉस –

बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया है कि पिछले कई दिनों से शहरी क्षेत्र से लगी कई बस्तियों में बिजली की चोरी की जा रही है। लगातार शिकायतों के बाद बिजली कंपनी के अधिकारी चेते और टीम बनाकर मुहिम छेड़ी गई। इस अभियान के अंतर्गत लुधावली, गौशाला सहित अन्य क्षेत्रों में चेकिंग चलाकर अवैध रूप से घर में चल रहे हीटरों पर कार्रवाई की गई इस दौरान 150 लीटर जप्त किए गए हैं जिनसे बड़े पैमाने पर बिजली चोरी की जा रही थी। बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि शहर के कई क्षेत्रों में लाइन लोस ज्यादा है यहां पर डायरेक्ट बिजली चोरी की जा रही है। कई बार पूर्व में भी अभियान चलाया गया है लेकिन लोग इसके बाद भी चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं इसलिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

150 हीटर जप्त कर विनष्टीकरण किए गए-

शिवपुरी शहर में विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ताओं को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई करने के लिए विद्युत विभाग ने मुहिम छेड़ दी है। इसी क्रम में एई रविंद्र सिंह जैन तथा जेई कैलाश अहिरवार के नेतृत्व में शनिवार को लुधावली एवं गौशाला सहित अन्य क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाकर अवैध रूप से घरों में चल रहे हीटरो पर छापामार कार्यवाही की गई। इस कार्रवाई के दौरान 150 हीटर जप्त कर विनष्टीकरण की कार्यवाही की गई। यह अभियान आने वाले दिनों में और तेजी से चलेगा जिसमें बड़ी कार्रवाई की जाएगी एवं चेतावनी सूचना के बाद भी अगर अवैध कनेक्शन मिलता है तो संबंधित उपभोक्ता पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811