Let’s travel together.

बालक हायरसेकेण्डरी स्कूल में हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार, योग प्राणायाम कार्यक्रम

0 70

स्वामी विवेकानंद से ले प्रेरणा, बने समर्थ बुद्धिमान मेघावी छात्र-नपं.अध्यक्ष
गीत के माध्यम से छात्रों ने की विभिन्न योग क्रिया

यशवंत सराठे  बरेली रायसेन

स्वामी विवेकानंद जयन्ती युवा दिवस पर शा. बालक हा.से.स्कूल में सामुहिक सूर्य नमस्कार, योग प्राणायाम के कार्यक्रम हुए,जिसमें छात्र-छात्राओं के साथ अतिथियों ने भी योग क्रियाओं में सहभागिता की।

विभिन्न चरणो में योग, व्यायाम और प्राणायाम की क्रियाओं का उनका लाभ बतलाते हुए योग शिक्षक राजेश गोहले द्वारा अभ्यास कराया गया। एक गीत जमना जी का पानी खारो लागे , पर एक दर्जन से अधिक योग व्यायाम की क्रियाए छात्रों द्वारा सामुहिक रूप से की गई।


स्वामी जी से ले प्रेरणा – सामुहिक सूर्य नमस्कार योग कार्यक्रम में न.पं. अध्यक्ष हेमन्त पटैल के मुख्यातिथ्य एवं, एसडीएम संतोष मुदगल ने की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर तहसीलदार रामजीलाल वर्मा विशेष अतिथि,एवं पार्षद रणवीर चौधरी उपस्थित रहे। पत्रकार सुरेश बिदुआ ने भारत के सपूत, भारतीय संस्कृति, धर्म की संपूर्ण विश्व में ध्वज पताका फहराने वाले स्वामी विवेकानंद जी के जीवन में प्रेरणा देने वाले अंशो का उदाहरण देते हुए कहा कि स्वंय बलवान, समर्थवान, मेघावी बने तभी हम दूसरो की मदद कर पाएगे। कहा कि दीनदुखियों, गरीबों, बेसहारा का सहारा युवा बने। बिदुआ ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी प्रखर, तेजस्वी, शारीरिक और मानसिक रूप से अत्याधिक बलवान थे। उनकी मेघा शक्ति अद्वितीय थी, इसलिये हम छात्र-छात्राओं को प्रेरणा लेकर पढाई और जीवन में अच्छे कार्य कर देश भक्त सच्चें नागरिक बन सकते है।
1940 में हुई स्थापना, नबावी शासन के दौरान 1940 में प्राथमिक शाला के रूप में विद्यालय शुरू हुआ था। बताया कि पुराना खपरैल वाले स्कूल भवन के स्थान पर पिछले वर्षो में जनभागीदारी एवं विधालय, सांसद से मिली राशि से स्कूल भवन का कायाकल्प,नये भवन कक्ष निर्माण के कार्यो में प्राचार्य के.के. बानी, समिति अध्यक्ष जीपी ठाकुर की महत्वपूर्ण सक्रिय भूमिका बनी रहने से क्षैत्र का श्रेष्ठ विद्यालय हो गया है।
गीत संगीत के साथ योग, व्यायाम – शा. बालक हा.से. स्कूल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा गीतों के माध्यम से अनेक योग, व्यायाम की क्रियाओं के प्रभावी कार्यक्रम किए गए। कार्यक्रम में व्यायाम शिक्षक अरविन्द जरारिया, राजेश हजारी, प्राचार्य के.के. बानी,सी एम् ओ हरिशंकर वर्मा ,पार्षद रणवीर चौधरी ,पूरन सिंह धाकड़, भरत शर्मा, शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ भारी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन डीएस राजपूत ने एवं सभी का आभार प्राचार्य के.के. बानी ने व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811