Let’s travel together.

दिल्ली में नर्सरी से पहली कक्षा में एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट जारी, देखें डिटेल

0 96

दिल्ली के लगभग 1,800 निजी स्कूलों ने सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए नर्सरी, केजी और कक्षा-1 में प्रवेश के लिए अपनी पहली मेरिट सूची शुक्रवार को जारी कर दी। निजी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और वंचित समूह (डीजी) के छात्रों तथा दिव्यांग बच्चों के लिए 25 प्रतिशत आरक्षण है। उनके लिए अलग से सूची जारी की जाएगी। आईटीएल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य सुधा आचार्य ने कहा कि उन्हें इस साल प्रवेश स्तर की कक्षाओं में प्रवेश के लिए 1,200 आवेदन प्राप्त हुए और उनके द्वारा शुक्रवार को 61 छात्र-छात्राओं की मेरिट सूची जारी की गई।

आचार्य ने कहा, “बृहस्पतिवार शाम ड्रॉ निकाला गया और आज 61 छात्रों की सूची जारी की गई। हमें इस साल कुल 1,200 आवेदन प्राप्त हुए और उनमें से ज्यादातर ऑनलाइन थे। लगभग सौ आवेदन प्रत्यक्ष रूप से प्राप्त हुए थे।” उन्होंने कहा कि इस साल आईटीएल पब्लिक स्कूल के लिए बड़ी संख्या में आवेदन करने वाले छात्र-छात्रा या तो पूर्व छात्रों के बच्चे हैं या मौजूदा छात्र-छात्राओं के भाई-बहन हैं। आईटीएल पब्लिक स्कूल में प्रवेश स्तर की कक्षाओं के लिए कुल 190 सीट हैं। ड्रॉ निकालने की वीडियोग्राफी की जाती है और इसकी फुटेज स्कूलों द्वारा संभालकर रखी जाएगी। पर्चियों को बॉक्स के अंदर रखने से पहले माता-पिता को दिखाया जाता है।

शिक्षा निदेशालय के अनुसार, प्री-स्कूल (नर्सरी), प्री-प्राइमरी (केजी) और कक्षा-1 में प्रवेश के लिए 31 मार्च को न्यूनतम आयु क्रमशः तीन वर्ष, चार वर्ष और पांच वर्ष होनी चाहिए। प्री-स्कूल, प्री-प्राइमरी और कक्षा-1 को प्रवेश स्तर की कक्षाओं के रूप में वर्गीकृत किया गया है तथा प्रवेश के लिए ऊपरी आयु सीमा क्रमशः चार वर्ष से कम, पांच वर्ष से कम और छह वर्ष से कम है। दिल्ली स्टेट पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष आरसी जैन ने कहा कि लगभग 200 स्कूलों ने अपनी अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी है और वे दूसरी सूची या प्रतीक्षा सूची जारी नहीं करेंगे।

जैन ने कहा, “दिल्ली के अधिकतर शीर्ष स्कूल आमतौर पर दूसरी सूची या प्रतीक्षा सूची जारी नहीं करते हैं। ऐसे लगभग 200 स्कूल हैं जिन्होंने आज अपनी अंतिम मेरिट सूची जारी की है। वे प्रवेश के लिए दूसरी सूची जारी नहीं करेंगे।” पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के साथ ही स्कूल 13 जनवरी से 22 जनवरी तक अभिभावकों के सवालों का जवाब देंगे। शिक्षा निदेशालय ने कहा कि प्रवेश पत्र के साथ प्रॉस्पेक्टस खरीदना अनिवार्य नहीं है और माता-पिता से पंजीकरण शुल्क के रूप में केवल 25 रुपये लिए जा सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |     वरिष्ठ फिल्म-टीवी अभिनेत्री मीनू सिंह का 75वाँ जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया     |     भाजपा की जिला स्तरीय बृहद बैठक 9 अगस्त को भगवती गार्डन  में  आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811