Let’s travel together.

अवैध संबंध के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को दी दर्दनाक मौत, तीन आरोपित गिरफ्तार

0 85

खनियाधाना। खनियाधाना थाना अंतर्गत ग्राम खिरिया से लापता युवक का शव उसी खेत के कुएं में मिला है।युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंका गया था। हत्या की वजह अवैध संबंध और पैसों का लेनदेन बताया जा रहा है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम खरिया निवासी देशपथ लोधी 4 जनवरी को खेत पर जाने की बात कह कर घर से निकला था, लेकिन लौट कर वापस घर नहीं पहुंचा। मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने युवक की गुमशुदगी कायम कर मामले की विवेचना शुरू की। मामले की पड़ताल के दौरान पुलिस को जो सुराग मिले उससे संदेह की सुई उस खेत के मालिक पर गई जिसे देशपथ ने बटाई पर लिया था।

पुलिस ने खेत मालिक पिंकू ठाकुर को बुलाकर पूछताछ की तो पहले तो वह अनभिज्ञता जाहिर करता रहा लेकिन बाद में वह टूट गया और उसने देशपथ का गला दबाकर हत्या की बात स्वीकार ली। पिंकू ठाकुर ने बताया कि हत्या की इस वारदात में गांव के गोलू यादव सहित खेत पर रहने वाली महिला गोमती आदिवासी ने भी उसका सहयोग किया है और देशपथ की लाश खेत पर बने कुएं में फेंक दी है। पुलिस ने पिंकू के कथनों के आधार पर उक्त दोनों आरोपितों को भी गिरफ्तर कर लिया व आरोपितों की निशानदेही पर लाश खेत पर बने कुएं से बरामद कर ली।

पिंकू के अनुसार उसे देशपथ से दो लाख रुपये लेना थे लेकिन वह कोई भी पैसा न देने की बात कह रहा था। वहीं गोलू ने इस वारदात में पिंकू का साथ इसलिए दिया क्योंकि गोलू के देशपथ की पत्नी से अवैध संबंध थे और इसकी जानकारी देशपथ को लग गई थी। वह दोनों के बीच में बाधा बन रहा था। यही कारण है कि उसने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया है।

आरोपितों ने पहले देशपथ को खेत पर बुलाया और इसके बाद सभी ने मिलकर शराब पी। इस शराब पार्टी के दौरान देशपथ को पूर्व नियोजित षड्यंत्र के तहत अधिक शराब पिलाई गई और जब वह शराब पीकर बेहोश हो गया तो उसका गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। इसके बाद तीनों आरोपितों ने मिलकर देशपथ की लाश को कुएं में फेंक दिया। आरोपित देशपथ की लाश को कहीं और ठिकाने लगा पाते उससे पहले ही पुलिस को उन पर संदेह हो गया और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले में नरवाई में आग लगाने पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध     |     गढ़ी में सड़क सुविधाओं के विस्तार की मांग, एमपीआरडीसी को भेजा आवेदन     |     नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं यात्री बसें, प्रशासन मौन     |     हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |     पर्वतारोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव 2 अप्रैल से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर  चढ़ाई करने  निकलेगी     |     सूखी  बाईपास पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के कारण मंडीदीप की तरफ जाने वाले वाहनों पर लगी रोक, हाईवे 18 पर बढ़ा ट्रैफिक     |     चाय से शुरू हुए मामूली विवाद में देवर ने भाभी को डंडों से पीट – पीट कर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811