Let’s travel together.

बदलते मौसम का लोगों के स्वास्थ्य पर हो रहा असर, सर्दी-जुकाम के बढ़े मरीज

0 94

टीकमगढ़। जिले के मौसम में हुए बदलाव का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर हो रहा है। ठंडी हवाओं के चलने और बादल छाने के कारण सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 1000 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं।

चिकित्सकों के अनुसार मौसम खराब होने के कारण सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही अब इस ठंड के मौसम में दिल के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मौसम का यह बदलाव दिल के मरीजों के लिए घातक साबित होता दिख रहा है। मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही भीड़ लग रही है। इसके साथ ही निजी अस्पतालों में भी बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे है।

शिशु रोग की विशेषज्ञ कमलेश सूत्रकार ने बताया कि मौसम में बदलाव के दौरान खानपान और रहन-सहन पर ध्यान दिया जाना अति आवश्यक है। ठंड का असर भी बढ़ रहा है, ठंड से बचाव करें। खास तौर पर छोटे बच्चे और बुजुर्गों पर ध्यान दें।

दिनभर चलीं सर्द हवाएं

जिले में बीते 7 दिन से आसमान में बादल छाए हैं। रविवार को दिन की शुरुआत शीतलहर और हल्के कोहरे के साथ हुई। रविवार को भी दिन भर सर्द हवाएं चलती रही। जिसके चलते अधिकतम तापमान 21 डिग्री से घटकर 17 डिग्री पर पहुंच गया। रात का तापमान 15.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। दिन और रात के तापमान में महज दो डिग्री का फासला रहा। शनिवार को दिन भर 3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली, लगातार 7वें दिन भी मौसम नहीं खुला। जिससे लगातार ठंड का कहर जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |     सृजन कार्यक्रम का समापन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811