Let’s travel together.

एमजीएम मेडिकल कॉलेज के समारोह में बोले केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मंडाविया-कोरोना काल में डाक्‍टरों ने किया सराहनीय काम

0 78

इंदौर। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मंडाविया रविवार को एमजीएम मेडिकल कालेज में हीरक जयंती समारोह में शाम‍िल हुए। एमजीएम मेडिकल कालेज की स्‍थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर विशेष समारोह का आयोजन किया गया है।

अपने संबोधन में केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कोरोना काल में भारत के डॉक्‍टरों की सेवाओं की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि यह केवल हमारे देश में ही संभव है। उन्‍होंने कहा कि आज देश में सेवा की परिभाषा भी बदलने की आवश्‍यकता है।

समारोह में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और तुलसी सिलावट भी शाम‍िल हुए। विजयवर्गीय और सिलावट ने केंद्रीय मंत्री का समारोह में पहुंचने पर स्‍वागत किया।

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मंडाविया सेंट्रल ड्रग टेस्टिंग लैबोरेटरी का शुभारंभ भी करेंगे। वे ब्रिलिएंट कन्‍वेंशन सेंटर में होने वाले हेल्‍थ आफ इंदौर कार्यक्रम में भी शाम‍िल होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पटवारियों के सहायकों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     उदयपुरा में जीआई टैग को लेकर किसान संवाद, दिग्विजय सिंह बोले-बासमती की पहचान और किसानों के हक के लिए लड़ेंगे     |     खेत में करंट से चाचा-भतीजे की मौत     |     ओबेदुल्लागंज में सरेराह युवक की पिटाई, वीडियो वायरल     |     बरेली में गणेश चतुर्थी के दौरान देर रात माहौल बिगाड़ने की कोशिश,पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद स्थिति को नियंत्रण में     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़     |     50 लाख का रेलवे ओवरब्रिज तीन साल से अधूरा, बारिश में कीचड़ में फंस रहे वाहन     |     हरतालिका तीज पर सजा सुहाग का रंग, गांव-गांव गूंजे शिव-पार्वती के जयकारे     |     हिन्दी को सशक्त बनाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी,बैंकिंग कामकाज में हिन्दी भाषा का प्रचलन बढ़ा     |     सेवा भारती के सुपोषण जागरण अभियान का हुआ समापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811