Let’s travel together.

ग्वालियर में आयोजित 67 वी राष्ट्रीय शालेय अंदर 14 हॉकी प्रतियोगिता में बालिका वर्ग का ख़िताब मध्य प्रदेश को

0 211

विजेता बनाने में हाँकी फीडर सेंटर मंडीदीप रायसेन की कु. आरती कोंदल व महक मालवीय का महत्वपूर्ण योगदान

रायसेन।  ग्वालियर में आयोजित 67 वी राष्ट्रीय शालेय अंदर 14 हॉकी प्रतियोगिता में बालिका वर्ग का ख़िताब मध्य प्रदेश ने जीता । मध्य प्रदेश को विजेता बनाने में हाँकी फीडर सेंटर मंडीदीप रायसेन की कु. आरती कोंदल व महक मालवीय का योगदान रहा ।
मध्य प्रदेश ने फ़ाइनल मुक़ाबले में हरियाणा को 5-0 से पराजित किया । मध्य प्रदेश ने सेमीफ़ाइनल मैच में झारखंड को 1-0 से पराजित किया । लीग मुक़ाबले में मध्यप्रदेश ने बिहार को 7-0 , गुजरात को 6-0 से , उत्तराखंड को 17-0 से पराजित किया ।
इस उपलब्धि पर जिला कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे,जिला पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एम.एल. राठौरिया , जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी ज़लज चतुर्वेदी, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश यादव ने दोनों खिलाड़ियों एवं टीम के कोच प्रहलाद राठौर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |     सांची में संयुक्त रूप से निकली तिरंगा यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811