Let’s travel together.

विपणन सहकारी समिति मर्या.गैरतगंज के समिति प्रबंधक पर दो लाख रू का अर्थदण्ड

0 223

15 दिवस में राशि जमा नहीं करने पर चल-अचल सम्पत्ति से की जाएगी वसूली

रायसेन।आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं मप्र भोपाल के निर्देशानुसार विनिर्दिष्ट समयावधि के पश्चात भी वित्तीय पत्रक संपरीक्षक एवं पंजीयक कार्यालय को प्रस्तुत नहीं करने पर सहकारी संस्थाएं रायसेन के सहायक रजिस्ट्रार श्री पुष्पेन्द्र कुमार कुशवाहा द्वारा विपणन सहकारी समिति मर्यादित गैरतगज के समिति प्रबंधक श्री भवानी सेन पर दो लाख रू का अर्थदण्ड लगाया गया है। समिति प्रबंधक श्री भवानी सेन को अर्थदण्ड की राशि 15 दिवस के अंदर शासकीय कोषालय में चालान के माध्यम से जमा कर चालान की प्रति कार्यालय में प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं। निर्धारित समयावधि 15 दिवस में अर्थदंड की राशि जमा नहीं करने पर श्री सेन की चल-अचल संपत्ति से राशि वसूल की जाने की कार्यवाही की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |     सांची में संयुक्त रूप से निकली तिरंगा यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811