Let’s travel together.

जन्मे प्रभु यीशु…चर्च में गूंजा मैरी क्रिसमस-डे,मसीही ईसाई समाज जनों ने गाए कैरोल गीत

0 84

-सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल में सजाई चरवाहों की झांकी

शिवलाल यादव रायसेन

सेंट फ्रांसिस सीनियर हासे कान्वेंट स्कूल स्थित मेरी चर्च परिसर में प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां मनाई गईं। प्रभु यीशु के जन्म लेने के बाद मैरी क्रिसमस डे की गूंज परिसर में सुनाई देती रही।कैरोल गीत गाए गए और फादर ने विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की।इस खुशी के अवसर पर मैरी चर्च में विविध रंगारंग सांस्कृतिक प्रोग्राम भी आयोजित किए।जिसमें मसीही ईसाई समुदाय के लोग परिवार सहित हिस्सा लिया।


आकर्षक तरीके से सजाई झांकी….
आकर्षक झांकियों में प्रभु यीशु के जन्म की कथाएं चरवाहों की झांकी कु झलक दिखाई गईं। झोपड़ियों में किस तरह से प्रभु यीशु जन्मे, उस समय कैसा माहौल था ।यह सब दिखाने का प्रयास किया गया।
देर रात फादर ने चर्च में यीशु के जन्मोत्सव की प्रार्थना कराई और फिर शिशु रूप में यीशू को लेकर बाहर परिसर में जल रही आग के पास लाकर चक्कर लगाया गया। पूरे परिसर में क्रिसमस डे का उल्लास था। ईसाई धर्मावलंबी गीत गाते हुए नाच रहे थे। केक बांटे जा रहे थे, सांताक्लॉज बने लोग चौतरफा उपहार बांटते हुए दिखाई दे रहे थे। सोमवार को प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की झांकी आम लोगों के लिए खुली रहेगी। जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में पानी के लिए हाहाकार महिलाओं ने नपा के सामने फोड़े मटके, विदिशा रोड पर लगाया जाम     |     मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज: छात्रों को मिली प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी     |     महामृत्युंजय अनुष्ठान की पूर्णाहुति, असंख्य शिवलिंग निर्माण के साथ  में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना     |     हाईवे-18 के गड्ढों पर फिर सवाल, रेत-गिट्टी डालकर की गई खानापूर्ति कर रहा एमपीआरडीसी     |     मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के प्रथम शिविर में 160 आवेदनों का हुआ निराकरण     |     कियोस्क संचालक से डकैती का खुलासा: राजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार     |     सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में व्यास पूजन पर विशेष व्याख्यान     |     मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर का आयोजन मौके पर ही दर्जनों समस्याओं का हुआ निराकरण     |     कुल्हा्ड़ी मारकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को 10 वर्ष की सजा     |     आत्मशक्तिकरण से होगा नशा वृत्ति का स्थायी समाधान : बीके प्रियंका     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811