Let’s travel together.

प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु में 12 जनवरी को 11 नए मेडिकल कालेज का करेंगे उद्घाटन

0 502

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी बुधवार को तमिलनाडु को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। मोदी 12 जनवरी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए तमिलनाडु में 11 नए सरकारी मेडिकल कालेज और चेन्नई में सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ क्लासिकल तमिल के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है।

सरकारी मेडिकल कालेज लगभग चार हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए हैं। इनमें लगभग 2,145 करोड़ रुपये की राशि केंद्र सरकार ने दी है जबकि बाकि राशि राज्य सरकार ने दी है। मेडिकल कालेज विरुधुनगर, नामक्कल, नीलगिरी, तिरुपुर, तिरुवल्लूर, नागपट्टिनम, डिंडीगुल, कल्लाकुरिची, अरियालुर, रामनाथपुरम और कृष्णागिरी जिले में बन रहे हैं।

पीएमओ ने एक बयान में कहा, ‘इन मेडिकल कालेजों की स्थापना देश के सभी हिस्सों में सस्ती चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए प्रधानमंत्री के निरंतर प्रयास के अनुरूप है।’

गौरतलब है कि 1450 सीट की क्षमता वाले ये नए कालेज केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित ‘मौजूदा जिला/रेफरल अस्पताल से जुड़े नए मेडिकल कालेजों की स्थापना’ के तहत बन रहे हैं। योजना के तहत मेडिकल कालेज इन जिलों में बनाए जाते हैं जहां ना सरकारी या निजी मेडिकल कालेज नहीं है।पीएमओ ने आगे बताया कि चेन्नई में (सीआईसीटी) के एक नए परिसर की स्थापना भारतीय विरासत की रक्षा, संरक्षण और शास्त्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप है। सीआईसीटी परिसर को केंद्र सरकार ने 24 करोड़ की लागत से बनाया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज तहसील की तीन एलपीजी गैस एजेंसियों व 11 पेट्रोल पंपों का एसडीएम के किया औचक निरीक्षण     |     भड़काऊ पोस्ट पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीओपी सोनाली गुप्ता     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जयंती     |     परीक्षा में कम नंबर आने के डर से गायब हुई छात्रा इंदौर में मिली     |     राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से रहवासी परेशान, हटाने की उठी मांग     |     अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुआ  कार्यक्रम     |     आईडीबीआई बैंक के चक्कर लगा रहे खाताधारी आंकड़ा एक करोड़ से ऊपर पहुंचा     |     मुनि संघ का नगर प्रवेश हुआ     |     विशाल वाहन रैली निकाली गई     |     रायसेन जिले के 779 श्रद्धालु मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा पर अयोध्या रवाना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811