Let’s travel together.

मतदान केंद्रों पर तैनात होने वाली कम्युनिकेशन प्लान टीम को दिया गया प्रशिक्षण

0 138

 

– विधानसभा चुनाव को लेकर कोलारस में आयोजित हुआ प्रशिक्षण

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपादित कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक सभी तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में मतदान केंद्रों पर तैनात होने वाले कम्युनिकेशन प्लान टीम के सदस्यों को कोलारस जनपद पंचायत में एक प्रशिक्षण दिया गया।
कोलारस जनपद पंचायत में आयोजित कम्युनिकेशन प्लान टीम के सदस्यों को मतदान केंद्रों पर कम्युनिकेशन प्लान बताया गया। प्रशिक्षण के दौरान टीम के सदस्यों को मतदान केंद्रों पर कम्युनिकेशन प्लान के तहत कैसे कार्य करना है, सेक्टर मजिस्ट्रेट और जिला मुख्यालय की टीम से किस तरह से संवाद करना है। इसके बारे में पूरी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दी गई। इस मौके पर कोलारस एसडीएम और रिटर्निंग ऑफिसर मोतीलाल अहिरवार, मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक डॉ अरविंद भार्गव, जनपद पंचायत के सीईओ ऑफिसर सिंह गुर्जर, ग्रामीण एजुकेशन के ब्लॉक मैनेजर संजय सिंह चौहान, बदरवास ब्लॉक मैनेजर धर्मेंद्र उपाध्याय सहित टीम कम्युनिकेशन प्लान के अधिकारी गण मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811