Let’s travel together.

सांची विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर प्रभुराम चौधरी के पक्ष में प्रचार करने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आदिवासी अंचल में पहुंचे

0 111

 

सी एल गौर रायसेन

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के चलते सांची विधानसभा क्षेत्र के गैरतगंज तहसील क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम गढ़ी कस्बा क्षेत्र के ग्राम वसादेही सुयॅवरू, देहरी सहित कई आदिवासी अंचल क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ग्रामीण जनता के बीच पहुंचे और उन्होंने यहां से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर चौधरी के पक्ष में ग्रामीण जनों को अधिक से अधिक मत देकर आशीर्वाद देने का आग्रह किया इस दौरान केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा जी ने ग्रामीण जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा आदिवासी वर्ग विशेष के लोगों के लिए कई व्यापक कार्य योजना बनाकर उनकी भलाई के लिए निरंतर कार्य किया जा रहे हैं जिसका लाभ ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले आदिवासी भाईयो को मिल रहा है ।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार में आदिवासी वर्ग के लोगों को जितना सम्मान मिल रहा है उतना किसी राजनीतिक दल में नहीं है आज के दौर में हमारे भारत देश की प्रथम महिला और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी भी आदिवासी वर्ग से ही हैं भारतीय जनता पार्टी आदिवासी वर्ग विशेष के लिए अनेक प्रकार की कार्य योजना बनाकर उनके जीवन स्तर को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर काम कर रही है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी आदिवासी वर्ग विशेष के लिए विशेष महत्व देकर उनके कल्याण की दिशा में निरंतर काम कर रहे हैं, उन्होंने सांची विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर प्रभु राम चौधरी को अधिक से अधिक मतों से विजई बनाकर मध्य प्रदेश विधानसभा में पहुंचने की अपील की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा जी के साथ भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर प्रभु राम चौधरी, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा, देव नगर मंडल अध्यक्ष अमन सक्सैना, रौनक चौधरी, गोविंद महाराज, श्री चौरसिया,जीतू ठाकुर, सहित भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से गल्ला व्यापारी की पत्नी का दुखद निधन      |     हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी,तीन दुधारू भैंस मृत      |     हमलाकर लूटने वाला आरोपित गिरफ्तार      |     तुलाई में गड़बड़ी पर भड़के किसान, रायसेन-विदिशा मार्ग पर चक्का जाम     |     कुएं में पडा मिला शव पुलिस ने बरामद कर शुरू की जांच     |     स्व-जनगणना अभियान तेज, कलेक्टर ने किया जमीनी निरीक्षण     |     सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में ‘समर डे सेलिब्रेशन’ का आयोजन: शार्क टैंक थीम पर बच्चों ने दिखाए वर्किंग मॉडल     |     राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर कोर कमेटी की बैठक, जिम्मेदारियों का हुआ वितरण     |     पांडुलिपियों कल के संरक्षण हेतु प्रयास प्रारंभ, कमेठी गठित     |     पत्रकार म्यूजिकल ग्रुप की भव्य संगीत संध्या 1 मई को      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811