अनुराग शर्मा सीहोर
शहर के ब्ल्यू बर्ड हाई स्कूल की छात्राओं ने मध्य प्रदेश के 68वें स्थापना दिवस पर अनेक रंगों से सजी एक विशाल रंगोली बनाकर शुभकामनाएँ प्रेषित की। कक्षा 8 की छात्राओं ने अपनी शिक्षिका के मार्गदर्शन में यह विशाल रंगोली आयल पैंट की मदद से बनाई जो की स्कूल में आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस रंगोली को बनाने में पूरे एक दिन का समय लगा।

रंगोली पर सौ से अधिक दिये भी लगाये गए। गोरतलब है कि भारत का दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश की स्थापना 1 नवम्बर 1956 में हुई थी।