बरेली रायसेन। उदयपुरा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को विजय श्री दिलाने के लिए उदयपुरा विधानसभा का भाजपा कार्यकर्ता रण क्षेत्र में उतर चुका है ।भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र शिवाजी पटेल के जन समर्थन में भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव चुनाव प्रचार में जुटा हुआ हे।

शुक्रवार के दिन प्रत्याशी ने जनसंपर्क अभियान के तहत ग्राम भोपतपुर,बिझा, पांजरा, जाम,पोनिया,साईखेडा़,सागर,उदका, पिपरिया में लोगों से जनसंपर्क किया वहीं भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र पटेल ने कहा कि हमें लगातार जनसंपर्क के दौरान अभूतपूर्व जनसमर्थन मिल रहा है जिस उद्देश्य को लेकर हम चुनाव मैदान में उतरे हैं उदयपुरा विधानसभा को जिस तरह से संवारने और बनाने का संकल्प हमने लिया है आने वाले समय में आप के साथ मिलकर उदयपुर विधानसभा में विकास की नई इबारत लिखेंगे |
न्यूज़ सोर्स- रोहित चौधरी बरेली मीडिया प्रभारी चुनाव कार्यालय उदयपुरा विधानसभा