Let’s travel together.

आजीविका मिशन संविदा कर्मचारी संघ की नवीन कार्यकारिणी गठित

0 250

 

– अभिषेक सक्सेना सहायक विकासखंड प्रबंधक पोहरी को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

आजीविका मिशन संविदा कर्मचारी संघ जिला शिवपुरी की नवीन कार्यकारिणी जिला मुख्याल शिवपुरी चिंताहरण मंदिर पर की गयी। 8 अक्टूबर को आजीविका मिशन कर्मचारी संगठन जिला शिवपुरी की बैठक आयोजित की गई जिसमें नवीन कार्यकारिणी गठन पर प्रस्ताव रखा गया। इस बैठक में अभिषेक सक्सेना सहायक विकासखंड प्रबंधक पोहरी को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जितेंद्र श्रीवास्तव को सचिव राजेंद्र प्रसाद धाकड़ को कोषाध्यक्ष श्री समर्थ भारद्वाज को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी में सदस्यों के रूप में विकासखंड करेरा से आदेश पाठक विकासखंड नरवर से वसीम कुरेशी विकासखंड बदरवास से प्रीति शर्मा विकासखंड कोलारस से आशीष चतुर्वेदी को सम्मिलित किया गया। बैठक में आजीविका मिशन के विभिन्न विकास खंडो से कर्मचारी अधिकारी की उपस्थिति रही। बैठक में मुख्य रूप से दो बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें प्रथम बिंदु शासन के द्वारा संविदा कर्मचारीयों को नियमित कर्मचारीयों की तरह100% वेतन देने के निर्णय पर समकक्षता निर्धारण के निर्देश माननीय मुख्यमंत्री ने दिए थे। कमेटी के द्वारा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहायक विकासखंड प्रबंधकों का 3200 ग्रेड पे से घटकर2400 ग्रेड पे रखा जो 6 लेवल में आता है जो की बहुत ही कम है जबकि अन्य योजनाओं परियोजनाओं में विकासखंड लेवल के कर्मचारीयों को 8 लेवल में रखा है जबकि राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के कर्मचारीयों को 6 लेवल में रखा है। इसके विरोध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जावेगा की आजीविका मिशन के सहायक वि ख प्रवंधको को भी 8 लेवल में रखा जावे दूसरे विन्दु मै आजीविका मिशन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष मोहन शर्मा को हटाए जाने का प्रस्ताव रखा गया जिसमें सभी जिला अध्यक्षों से अनुरोध किया जाएगा की नई प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव किया जावे इस आशय का पत्र प्रदेश कार्यकारिणी को प्रेषित किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों में उकेरा विकसित भारत का सपना, भाषणों में रखे प्रभावी विचार     |     वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगी     |     बाबा पीर फतेह उल्लाह शाह साहब के तीन दिवसीय उर्स का समापन, कुल की दुआ में मांगी अमन-चैन की दुआ     |     गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811