Let’s travel together.

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने किया बाबूलाल जैन वाणिज्यिक परिसर का लोकार्पण

0 87

हेमेंद्रनाथ तिवारी उज्जैन

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने कहा कि उज्जैन तेज गति से विकसित हो रहा है।शहर के विकास में उज्जैन विकास प्राधिकरण की अहम भूमिका है,जो शहर में वाणिज्यिक क्षेत्र में अत्यधिक काम किये जा रहे हैं। वाणिज्यिक परिसर का नाम पूर्व मंत्री स्व.बाबूलाल जैन के नाम से किया गया है,व्यापार के क्षेत्र में शहर को बढ़ावा देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। शहर में निरन्तर विकास के कार्य हो रहे हैं, जो प्रशंसनीय है।

राज्यपाल श्री गेहलोत ने कहा कि हाल ही में जी-20 से भारत का और अधिक मान बढ़ा है। विश्व स्तर पर देश का नाम हुआ है। पर्यावरण की दृष्टि से भी देश में अच्छे काम हो रहे हैं। इसमें सबकी सहभागिता की भी जरूरत है।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर कहा कि शहर में

व्यावसायिक गतिविधियों के लिये बाबूलाल जैन वाणिज्यिक परिसर के निर्माण पर शहरवासियों को बधाई दी। वाणिज्यिक परिसर में दुकानें, वकीलों के लिये चेंबर, डॉक्टर्स आदि के व्यवसाय की गतिविधि चलेगी। शहर में नित-नये विकास के कार्य कराये जा रहे हैं। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने कहा कि हमारा शहर नम्बर-1 बने, इसके लिये सदैव कार्य किये जा रहे हैं।
सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि विकास प्राधिकरण ने शहर में एक और सौगात दी है। इस हेतु शहरवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि देश में चार शहरों में बहुत बड़े मॉल बनेंगे। इसमें उज्जैन शहर का भी चयन किया गया है। उज्जैन में जल्द ही 300 करोड़ रुपये की लागत से मॉल बनेगा। शीघ्र ही इसके लिये भूमिपूजन किया जायेगा। इसी तरह अस्पताल परिसर में सौ बिस्तर का कम्युनिटी हॉल का निर्माण भी किया जायेगा। इसके लिये भी जल्द भूमिपूजन किया जायेगा। इस कम्युनिटी हॉल में अस्पताल में आने वाले मरीजों के परिजनों के लिये रहने की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी।

यूडीए अध्यक्ष श्याम बंसल ने कहा कि शहर में चल रहे विकास के कार्यों में जनप्रतिनिधियों के समन्वय एवं प्रयासों से कार्य किये जा रहे हैं।
उज्जैन विकास प्राधिकरण के सीईओ संदीप सोनी ने बताया कि यूडीए की व्यावसायिक योजना अन्तर्गत वाणिज्यिक परिसर का निर्माण लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। परिसर का कुल क्षेत्रफल 2741 वर्गमीटर है। कॉम्पलेक्स में भूखण्ड का क्षेत्रफल 2231 वर्गमीटर है, जिसमें भूतल पर कुल 20 दुकानें, उद्यान एवं टॉयलेट ब्लॉक तथा प्रथम तल पर कुल 15 आफिस-कम-फ्लेट्स और द्वितीय तल पर भी कुल 15 आफिस-कम-फ्लेट्स का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि विकास प्राधिकरण द्वारा नगर के विकास के लिये प्रतिबद्ध है।


उल्लेखनीय है कि कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत के मुख्य आतिथ्य में उज्जैन विकास प्राधिकरण की व्यावसायिक योजना के अन्तर्गत बाबूलाल जैन वाणिज्यिक परिसर का लोकार्पण महानन्दा नगर सर्किट हाऊस के पास विशिष्ट अतिथि प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव तथा सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, महापौर मुकेश टटवाल, सभापति श्रीमती कलावती यादव, मप्र वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल, विवेक जोशी के आतिथ्य एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण श्याम बंसल की अध्यक्षता में वाणिज्यिक परिसर का लोकार्पण सम्पन्न हुआ। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर एवं शिलालेख का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में अतिथियों का तुलसी का पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811