Let’s travel together.

सिलवानी मण्डल के पूर्व व पश्चिम के 136 बूथों पर सुना जाएगा मन की बात का 100 वां एपिसोड

0 125

 

भारत की राजनीति इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ “मन की बात” कार्यक्रम

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ भारत की राजनीति के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ है। 30 अप्रैल को इस कार्यक्रम का 100 वां एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के सिलवानी मण्डल के पूर्व व पश्चिम के 136 बूथों, चिह्नित स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। इन कार्यक्रमों में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता समाज के प्रबुद्धजनों, खिलाड़ियों, स्वच्छता कर्मियों, कलाकारों, अग्रणी किसानों, रचनात्मक काम करने वालों तथा आम नागरिकों के साथ इस कार्यक्रम को सुनेंगे।
यह बात भारतीय जनता पार्टी सिलवानी मण्डल मीडिया प्रभारी शिवम नामदेव ने शनिवार को अपने कार्यालय पर आयोजित पत्रकारवार्ता में मीडिया से चर्चा के दौरान कही। उन्होंने कहा की यह कार्यक्रम देश के इतिहास में पहला कार्यक्रम है जो गैर राजनैतिक है। 30 अप्रैल को इस कार्यक्रम का 100 वां एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम की सेंच्युरी होने के कारण इसे प्रदेशभर में यादगार बनाने के लिए विशेष आयोजन भी किए जा रहे है। जिसकी तैयारिया सभी जगह पूर्व से की जा रही है। साथ ही शासकीय संस्था भी इस कार्यक्रम को आयोजित करने वाली है। जनप्रतिनिधिगण पार्टी द्वारा निर्धारित स्थान पर मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे। पार्टी के कार्यकर्ता नए प्रयोगों के साथ मन की बात कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनायेगें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन मंडी को डाबरा इमलिया ले जाने के प्रस्ताव पर व्यापारियों में नाराजगी, शहर के आसपास जमीन चयन की मांग     |     सरकारी मूंग की बिक्री में 1100 रुपये प्रति क्विंटल का अंतर! मगरधा के गिरिराज वेयरहाउस की उपार्जित मूंग पर उठे सवाल     |     एक साल से वेतन नहीं मिलने पर रोते हुए कलेक्टर के पास पहुंची सुल्तानगंज स्वास्थ्य केंद्र की सफाई कर्मचारी     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1500 किलो महुआ-गुड़ लाहन नष्ट     |     नगर परिषद गैरतगंज में 2.28 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात     |     देवनगर से खंडेरा तक निकाली गई विशाल चुनरी यात्रा     |     तीन साल से बंद पड़ा विद्युत सब स्टेशन, परेशान किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल ने मैहर पहुँचकर माँ शारदा के किए दर्शन     |     क्षत्रिय महासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह 20 अक्टूबर को, 75% से अधिक अंक वालों को मिलेगा सम्मान     |     झूलेलाल बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811