भोपाल। शहर की जानी मानी समाजसेविका ,विभिन्न संगठनों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने वाली दबंग महिला श्रीमती सविता मालवीय के सुपुत्र सचिन मालवीय ने इसरो वैज्ञानिक के रूप में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग में महत्वपूर्ण योगदान दिया सविता मालवीय द्वारा दी गई उच्च शिक्षा एवं कुशल मार्गदर्शन के परिणाम स्वरूप इस उपलब्धि में सचिन का देश के प्रति निष्ठा एक मिसाल है।

उक्त जानकारी देते हुए नृत्य कला डांस स्टूडियो की संचालिका श्रुति चौरे एवं शैलजा ने बताया कि हमारे सभी डांस विद्यार्थियों ने जन्माष्टमी के पावन पर पर श्रीमती सविता मालवीय जी का सम्मान करने का निर्णय लिया।

इसी क्रम में सभी विद्यार्थियों ने एवं हमारे संरक्षक रंगकर्मी अभिनेता सुनील सोन्हिया विद्या सोन्हिया एवं रजनी चौरे ने श्रीमती सविता मालवीय का सम्मान किया श्रीमती सविता मालवीय ने नृत्यकला डांस स्टूडियो का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर भक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति भी की थी ।