Let’s travel together.

उर्वरक एवं कीटनाशक विक्रय परिसरों का औचक निरीक्षण किया गया

0 51

खाद्य भण्डारों और कृषि केंद्रों को दिया गया नोटिस

सुरेन्द्र जैन रायपुर 

कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देशानुसार जिले के समस्त उर्वरक / कीटनाशी निरीक्षकों के द्वारा कीटनाशी / उर्वरक विक्रय परिसरों का निरीक्षण किया जा रहा है। उर्वरक निरीक्षकों द्वारा खरीफ फसलों के लिए खाद की कमी ना हो इसको ध्यान में रखते हुए उर्वरक का व्यवसाय कर रहे थोक खुदरा विक्रेता एवं सेवा सहकारी समितियों में पीओएस मशीन स्टॉक एवं भौतिक स्टॉक का सत्यापन किया जा रहा है। सातग ही अमानक उर्वरक एवं कीटनाशक औषधियों का विक्रय पर रोक लगाने के लिए निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि डीएच खाद भण्डार पारागांव, आरंग, मां अंबे कृषि संसार तिल्दा का निरीक्षण l किया गया, जिसमें कीटनाशी अधिनियम 1968 एवं 1971 तथा उर्वरक गुण नियंत्रण 1985 के खण्ड 5 और 35 (1) के तहत कारण बताओ नोटिस दिया गया। हर्ष कृषि केन्द्र सिलयारी धरसीवा कीटनाशी अधिनियम 1968 एवं 1971 के तहत कारण बताओ नोटिस दिया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811