Let’s travel together.

छिंदवाड़ा में बाबा बागेश्वर हनुमंत कथा 

0 86

 

बाबा बागेश्वर के स्वागत में उमड़ पड़ा भक्तों का जनसैलाब

छिंदवाड़ा।पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं उनके सांसद पुत्र नकुलनाथ द्वारा छिंदवाड़ा के सिमरिया में शनिवार शाम से आदिवासी गौरव सम्मान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुई तीन दिवसीय हनुमंत कथा में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा।कथा के वाचन हेतु दोपहर में ही छिन्दवाड़ा पहुंच चुके बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की एक झलक पाने हजारों लोग सड़कों पर आ गए जिसके कारण छिंदवाड़ा से कथा स्थल सिमरिया तक कई किलोमीटर का लंबा जाम भी लगा रहा इस कारण कथा शाम साढ़े छे बजे आरंभ हुई,इस दौरान जैसे ही बाबा बागेश्वर कथा स्थल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं सांसद नकुलनाथ ने उनका स्वागत किया। हनुमान जी की कथा और सुमधुर भजनों से बाबा बागेश्वर ने हज़ारो की संख्या में मौजूद भक्तो को खूब नचाया।

हनुमंत कथा आरंभ होने के पूर्व  कमलनाथ ने अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि मैं महाराज जी से लंबे समय से छिंदवाड़ा आने का निवेदन कर रहा था,आज महाराज जी ने छिंदवाड़ा आकर छिंदवाड़ा का सम्मान बढ़ाया है हम महाराज जी का स्वागत और धन्यवाद करते हैं।शनिवार से आरंभ हुई इस हनुमंत कथा का कल सोमवार को समापन होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

टीएमसी: बागी गुट का यह ‘दल शोधन’ कहीं उल्टा न पड़ जाए !-अजय बोकिल      |     अनूपपुर जिले में फिर सुलग रही असंतोष की आग,पॉवर प्रोजेक्ट्स , कोल ब्लॉक्स जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया से किसानों में भारी नाराजगी     |     महाकाल मंदिर में युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     पूर्व विधायक रामपालसिंह और विधायक देवेंद्र पटेल महाराणा प्रताप की जयंती में एक साथ सम्मलित हुए     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती      |     दीवाना बिजली टॉवर पर चढ़ा ,खुरई की लड़की से शादी की जिद     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा मांग पत्र     |     साँची विवि के योग विभाग ने किया पग्नेश्वर घाट पर बेतवा नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान      |     सोलहवीं मध्यप्रदेश विधानसभा के एकादश सत्र की अधिसूचना जारी     |     सुल्तानगंज को मिला नया थाना प्रभारी, दिनेश रघुवंशी ने संभाली कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811