Let’s travel together.

मुख्यमंत्री शिवराज भी खूब चला रहे बुलडोजर, बलात्कारियों-दंगाइयों के घरों पर

0 653

श्योपुर।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बुलडोजर भी जमकर चल रहा है. प्रदेश में भी अपराधियों के घरों को तुरंत नष्ट किया जा रहा है. ताजा मामले में रायसेन और श्योपुर के हैं. यहां अपराधियों के घर तोड़ दिए गए. रायसेन में जहां हिंसा करने वालों पर कार्रवाई की गई, वहीं श्योपुर में बलात्कार के आरोपियों के ठिकाने गिरा दिए गए.
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि अपराधियों को किसी कीमत पर नहीं बख्शेंगे. कई को तो उन्होंने दस फीट जमीन के नीचे गाड़ने की बात भी कही थी. उनके निर्देश पर शासन-प्रशासन ने नीतियों में बदलाव कर अपराधियों के लिए कड़े प्रावधान कर दिए. एक तरफ जहां अपराधियों का जुलूस निकाला जा रहा है, तो वहीं उनके घर भी तोड़े जा रहे हैं. इसका उद्देश्य समाज को अपराध मुक्त और अपराधियों में शासन का भय पैदा करना है.
रायसेन में हुई बड़ी कार्रवाई: गौरतलब है कि रायसेन का खमरिया खुर्द गांव कुछ दिनों से हिंसा की चपेट में है. खमरिया गांव में दो गुटों की झड़प के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की और 16 लोगों पर मामला दर्ज किया. इनमें 13 तुरंत हिरासत में ले लिए गए. आरोपियों के पास से 12 बोर की दो राइफल, दो ट्रैक्टर, बोलेरो सहित कई सामान जब्त किया गया. घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई घरों को जला दिया गया था. घटना की जानकारी मिलते ही आईजी दीपका सूरी, डीआईजी जगत सिंह राजपूत और कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे. इसके बाद प्रशासन ने आरोपियों के घर तोड़ दिए. एक घर से बड़ी मात्रा में सागौन की लकड़ी और फर्नीचर भी जब्त किया गया.
श्योपुर में रेप के आरोपियों के घर तोड़े: दूसरी ओर, श्योपुर में भी कुछ दिन पहले नाबालिग युवती के साथ गैंगरेप हुआ था. युवती शहर से सटे हुए रामपुरा डांग इलाके के जंगल में अपने दोस्त के साथ घूमने गई थी. आरोप है कि यहां बालापुरा और बगवाज इलाके के तीन आरोपियों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया. आरोपियों के नाम मोहसीन, रियाज और सहवाज हैं. इसके बाद बवाल मचा था और लोगों ने प्रशासन को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की थी. ये भी मांग की गई थी कि उनकी संपत्ति कुर्क कर दी जाए. इसके बाद प्रशासन ने आरोपियों के घर तोड़ दिए थे. हालांकि, प्रशासन का कहना था कि ये कार्रवाई अतिक्रमण हटाने के लिए की गई है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सहकारी समितियों की लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी महासंघ मुखर, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन     |     पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का किया खुलासा     |     स्वस्थ भारत के निर्माण में फार्मासिस्टों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     खुटपला गौशाला समिति के खिलाफ झूठी शिकायत का आरोप, समाज संगठन ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     महाबोधि महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दिया आमंत्रण     |     रायसेन में तेज रफ्तार अल्टो कार का कहर, दो बाइक को मारी टक्कर, चार गंभीर घायल; दो भोपाल रेफर     |     मानस यात्रा के पहुंचने पर विद्वानों का हुआ सम्मान     |     धरसींवा में सेवा संवाद यात्रा पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने बताया फर्जी और प्रोपगेंडा, तो मुख्यमंत्री साय ने की विधायक अनुज शर्मा की तारीफ     |     पेंड्रावन जलाशय को लेकर बोले मुख्यमंत्री जनहित के विरुद्ध कोई काम नहीं होगा     |     10 साल बाद फिर बना मध्य प्रदेश नेशनल चैंपियन, अनूपपुर के खिलाड़ियों ने दिलाए पदक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811