Let’s travel together.

सियरमऊ की अंकिता का जिला सहकारी बैंक में चयन , सीएम ने दिया नियुक्ति पत्र

0 114

 

कृष्ण कांत सोनी सियरमऊ रायसेन

सीएम शिवराज ने आज आबकारी, श्रम और सहकारिता विभाग के नियुक्ति पत्र वितरण किए । जिसमें रायसेन जिले की तहसील सिलवानी के ग्राम सियरमऊ की अंकिता शाह का चयन जिला सहकारी बैंक रायसेन में बैंकिंग सहायक पद पर हुआ है। अंकिता शाह के पिता विजय बहादुर शाह पेशे से शिक्षक है, वही चाचा धर्मेंद्र शाह भारतीय जनता पार्टी में मंडल अध्यक्ष है । अंकिता के चयन पर ग्रामवासियों ने खुशी जाहिर की है। और सभी ने अंकिता के उज्जवल भविष्य की कामना की है। अंकिता ने केसरी न्यूज से बात करते हुए बताया कि मेरी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और मेहनत को जाता है। आपको बता दें आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निवास कार्यालय समत्व भवन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों में 1 लाख सरकारी पदों पर नियुक्ति के क्रम में आबकारी, श्रम एवं सहकारिता विभाग के चयनित सात सौ इकतालीस अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र प्रदान कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811