Let’s travel together.

चुनावी आदर्श आचार संहिता एवं आगामी त्योहारों के मद्दे नजर थाना गोहरगंज में हुई शांति समिति की बैठक संपन्न

0 166

गौहरगंज रायसेन।थाना गौहरगंज में शांति समिति की बैठक आगामी विधानसभा चुनाव एवम वर्तमान में लागू चुनावी आचार संहिता तथा आगामी आने वाले त्योहारों के उपलक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई शांति समिति की बैठक में एसडीम गौहरगंज चंद्रशेखर श्रीवास्तव , एसडीओपी औबेदुल्लागंज विकास कुमार पांडे तहसीलदार श्रीमती प्रीती नागेंद्र,थाना प्रभारी गौहरगंज आर के चौधरी एवं कस्बा गोहरगंज तथा आसपास के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में आयोजित की गई ।

बैठक में प्रमुख रूप से वर्तमान में प्रचलित आदर्श आचार संहिता के नियम संबंधी जानकारी जैसे की
संपत्ति विरूपण ,कोलाहल अधिनियम में रात्रि 10:00 बजे के बाद साउंड सिस्टम प्रतिबंधित
कोई भी कार्यक्रम बिना परमिशन के आयोजित नहीं किए जाएंगे।


सोशल मीडिया तथा अन्य माध्यमों से किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट नहीं की जावेगी
किरायेदारों की सूचना संबंधित थानों में देना होगी
धार्मिक सांस्कृतिक इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन परमिशन उपरांत समय सीमा में ही किया जाएगा डीजे पर पूर्णता प्रतिबंध रहेगा ।
एक स्थान पर पांच या पांच से अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं होंगे आगामी नवरात्रि त्यौहार एवं धार्मिक व किसी भी प्रकार के कार्यक्रम मिलजुलकर अनुमति उपरांत भाईचारे के साथ शांति एवं सौहार्द पूर्ण माहौल में संपन्न किए जाएं
किसी भी प्रकार के चल समारोह में शस्त्र इत्यादि पूर्णतया वर्जित रहेंगे ।


शस्त्र लाइसेंस निलंबन होने के कारण अपने अपने शस्त्र थानों में जमा कराए इत्यादि महत्वपूर्ण जानकारियां बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों को दी गई । एवं बताया गया कि आदर्श आचार संहिता के नियमों के उल्लंघन होने की दशा में वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जावेगी ।
सभी गणमान्य बंधुओ ने आचार संहिता संबंधी नियमों का पालन करने एवं मिलजुल कर भाईचारे के साथ सभी त्यौहार एवं कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने में अपनी सहमति व्यक्त की । बैठक में कस्बा गोहरगंज के गणमान्य नागरिक एवं झांकियां के अध्यक्ष एवं डीजे संचालक ,ग्राम सरपंच , हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष एवं मुस्लिम त्योहार कमेटी अध्यक्ष , कस्बे के व्यापारी संघ के अध्यक्ष ,सदस्य, हिंदू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग बैठक में सम्मिलित हुए ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811