मेष राशि -आज आप अपने को स्वस्थ महसूस करेंगे। साथ ही आज आपको कोई विशेष पद या दायित्व कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। नौकरी में यदि प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिलना निश्चित है। व्यापार-व्यवसाय में अपनों का आर्थिक सहयोग मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं।
वृषभ राशि -आज का दिन अत्यधिक परिश्रम वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। इस कारण स्वास्थ्य में कुछ परेशानी उत्पन्न हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में अपने साझेदारों से सतर्क रहें। आपके साथ धोखा हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। परिवार के साथ संबंध मधुर रखने का प्रयास करें।
मिथुन राशि -आज आप का दिन परेशानियों से भरा रह सकता है। आपका पुराना कोई विवाद फिर से सामने आ सकता है, जिस कारण आपको परेशानी उठाना पड़ सकती है। आज आर्थिक स्थिति में आप गिरावट महसूस करेंगे। नया कार्य शुरू न करें यदि शेयर मार्केट का काम कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है। कोई बड़ा जोखिम ना उठाएं। परिवार में मतभेद की स्थिति बनेगी, लेकिन आपका सम्मान बरकरार रहेगा।
कर्क राशि -आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण है। कोई बड़ा निर्णय कार्यक्षेत्र में आज आप ले सकते हैं, जिसका असर आपकी लाइफ पर दिखाई पड़ेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। परंतु कार्य क्षेत्र में अपने मित्र व सहयोगी वर्ग सेआर्थिक सहयोग मिलेगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कोई नया मेहमान परिवार में आ सकता है।
कन्या राशि -आज का दिन भागदौड़ से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आज परिवर्तन होने से आपको काम के चलते बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा आदि में सावधानी बरतें वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी व्यक्ति विशेष से झगड़ा हो सकता है। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है।
तुला राशि –आज का दिन वाहन आदि का प्रयोग संभालकर करें मौसम के हिसाब से परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जिस कारण मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों का साथ छोड़ने से आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। परिवार में कुछ बातों को लेकर पत्नी से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।
धनु राशि -आज आप कोई नया वाहन या मकान खरीदने का प्लान कर सकते हैं। आपको आपके परिवार में व मित्रों से सहयोग मिलेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। व्यापार आदि में लाभ प्राप्त होगा। आप धार्मिक यात्रा आदि पर परिवार के साथ जा सकते हैं।