Let’s travel together.

TODAY:: राशिफल शुक्रवार 18 मार्च 2022

0 463

मेष राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी आएगी। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

वृष राशि- आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।
मिथुुन राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। बातचीत में संयत रहें। व्यर्थ के वाद-विवाद से भी बचें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। नौकरी में आय में वृद्धि होगी। क्रोध की अधिकता रहेगी। विरोधी परेशान कर सकते हैं। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

कर्क राशि- वाणी में माधुर्य रहेगा। मन परेशान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यर्थ का परिश्रम रहेगा। शैक्षिक कार्यों का ध्यान रखें। व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। मानसिक शान्ति रहेगी। सुखद समाचार मि‍लेगा।

सिंह राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना दिखाई दे रही है। परिवार के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। सेहत में सुधार होगा। सन्तान को कष्ट होगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। म‍ित्रों से भेंट होगी।

कन्या राशि- मन परेशान रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा में सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। व्‍यर्थ के व‍िवादों से दूर रहने का प्रयास करें।

तुला राशि- मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ में वृद्धि होगी। परिवार में आपसी सद्भाव रहेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। वाहन सुख में कमी आ सकती है। संचित धन में कमी आ सकती है। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। वाणी में सौम्यता रहेगी।

वृश्चिक राशि- संयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। कार्यभार में वृद्धि होगी। फिर भी व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचने का प्रस्ताव करें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

धनु राशि- नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं, परन्तु अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। भवन या सम्पत्ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। जीविका के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है।

मकर राशि- वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। आत्मसंयत रहें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि- परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। आत्मसंयत रहें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

मीन राशि- संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार में आपसी वाद-विवाद से बचें। सन्तान के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |     शिक्षा विभाग के मौन समर्थन से निजी स्कूल खुलेआम बेंच रहे ड्रेस किताब कॉपियां     |     बारिश से पहले खतरे की घंटी,  गली में मौत बनकर खड़ा जर्जर कच्चा मकान     |     6 साल में भी नहीं बना रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज, रोज जान जोखिम में डालकर पटरी पार कर रहे ग्रामीण, विद्यार्थी      |     शिवपुरी में फर्जी BPL कार्ड से दो आवास हड़पने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत       |     मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |     राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811