Let’s travel together.

गोहरगंज पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है नशा मुक्ति ,साइबर फ्रॉड एवं यातायात जन जागरूकता अभियान

0 129

गोहरगंज रायसेन। पुलिस अधीक्षक रायसेन विकाश कुमार शाहवल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के दिशा निर्देशन में इन दिनों संपूर्ण रायसेन जिले में प्रत्येक स्तर नशा मुक्ति अभियान साइबर अपराध से संबंधित जानकारी एवं यातायात जन जागरूकता संबंधी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इन अभियानों को चलाने का मूल उद्देश्य आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभाव नशे के कारण परिवार के टूटने बीमारी इत्यादि हें।

वर्तमान में जोर शोर से चल रहे साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना जिससे की आम नागरिक जानकारियों का लाभ उठाकर धोखाधड़ी से बच सकें नशे से दूर रह सकें एवं यातायात के नियमों का पालन कर सकें ।

अभियान के अंतर्गत  थाना गोहरगंज क्षेत्र में थाना प्रभारी गोहरगंज उप निरीक्षक आर के चौधरी एवं स्टॉप सहायक उप निरीक्षक दिलीप ,प्रधान आरक्षक राम रतन आरक्षक बृजेश ,अंकित, जितेंद्र, नितेश द्वारा अभियान के तहत थाना क्षेत्र के दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों ग्राम
बील खेड़ी ,34 मील हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों व आम नागरिकों को यातायात संबंधी नियमों की जानकारी दी गई हेलमेट लगाने एवं हेलमेट के अभाव में होने वाली सड़क दुर्घटनाएं तेज गति से वाहन ना चलाएं,नशे में वाहन चलाने के कारण होने वाली दुर्घटना, नशे के दुष्प्रभाव नशे से होने वाली हानियां एवं परिवार का टूटना तथा साइबर अपराध मोबाइल फर्जी कॉल द्वारा जालसाजी द्वारा अपनाए जाने वाले तरीके जिन से धोखाधड़ी से बचा जा सके इत्यादि के संबंध में विस्तृत जानकारी तथा दुर्घटना होने उपरांत उसका परिवार पर क्या प्रभाव पड़ता है इत्यादि की जानकारी ग्रामीण जनों तथा वाहन चालकों को दी गई एवं नशा न करने एवं हेलमेट लगाकर वाहन चलाने , यातायात नियमों का पालन ब ग्रामीण जनों से इस अभियान में सहयोग प्रदान कर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील की गई । तथा आम नागरिकों से अपेक्षा की गई कि इस अभियान का हिस्सा बने स्वयं तथा अपने परिवार को सुरक्षित रखें ।
आदि जानकारी दी जाकर व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार ,नुक्कड़ सभा , हाईवे पर वाहन चालकों को, ग्राम चौपालों एवं विभिन्न माध्यमों द्वारा दी जा कर प्रत्येक थाना स्तर पर निरंतर यातायात जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले में 28 जून से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान     |     विधायक देवेंद्र जैन की आत्मीयता: शिवपुरी मेले में वात्सल्य गृह के बच्चों संग साझा की खुशियां     |     शिवपुरी-पोहरी ओवरब्रिज का काम सुस्त, दो साल बाद भी अधूरा; जनता हलकान       |     शिवपुरी में दुस्साहस: अवैध उत्खनन रोकने गई राजस्व टीम को दी गोली मारने की धमकी       |     सेवा दिवस के रूप में मना उमाशंकर गुप्ता का जन्मदिवस, वैश्य महासम्मेलन ने की सेवा     |     लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय: कोरबा प्रेस क्लब में विधायक अनुज शर्मा ने साझा कीं आपातकाल की भयावह यादें     |     35 से 40 गांवों की सेहत भगवान भरोसे, दीवानगंज अस्पताल में एक डॉक्टर पर पूरा सिस्टम, मरीज इलाज के लिए भटकने को मजबूर     |     जून खत्म होने को, बारिश का इंतजार: दीवानगंज के किसान चिंतित, धान रोपाई अटकी     |     बालमपुर घाटी में बड़ा हादसा टला, चलते-चलते धुआं छोड़ने लगी क्रेन मशीन, कुलहड़िया मोड़ पर बाइक सवार खेत में गिरा     |     नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811