Let’s travel together.

मंदिर में रुपए चढ़ाने का बोलकर महिला के गले से उतारी चेन पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे

131

धामनोद । नगर के मुक्तानंद परिसर में रविवार करीब 1:30 बजे एक महिला के गले से अज्ञात व्यक्ति ने सोने के चेन उड़ा ली। कॉलोनी की 54 वर्षीय राजश्री पत्नी अजय मित्तल अपने घर के सामने रोज की तरह सब्जी विक्रेता महिला से सब्जी खरीद रही थी।

इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति आया और कहने लगा कि यहां आसपास कोई मंदिर है, मुझे कुछ रुपए चढ़ाना है, क्योंकि मेरी जॉब लग गई है। यह कहकर राजश्री मित्तल के हाथ में उसने कुछ रुपए दिए और फिर वापस ले लिए। थोड़ी देर भी नहीं हुई थी, जैसे ही महिला घर के भीतर जाने लगी तो महसूस हुआ कि गले में डेढ़ तोला सोने की चेन गायब है। बदमाश बड़ी चालाकी से महिला को भ्रमित कर गले से सोने की चेन निकालकर ले गया।

फरियादी राजश्री ने बताया कि बदमाश ने मुझसे मंदिर के बारे में पूछा, मैंने मंदिर का स्थान बताया, लेकिन कहा कि मंदिर बंद है। सब्जी विक्रेता ने कहा कि वहां कोई न कोई मिल जाएगा। वह मंदिर तक गया और वापस आया।

गले से चेन हो गई गायब

सब्जी विक्रेता से उसने कहा कि मेरे नौकरी लग गई है और उसके हाथ में 200 रुपये भेंट के रूप में थमा दिए। मुझे भ्रमित करने के लिए मंदिर में चढ़ाने वाले रुपए हाथ से छूने का कहा। मैं पलटी जब तक गले से सोने की चेन गायब हो चुकी थी। मुझे पता ही नहीं चला कि कब गले से सोने की चेन गायब हुई।

पुलिस ने खंगाले कैमरे

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर धामनोद थाने से एसआइ नारायण रावल, प्रधान आरक्षक मनीष आदि पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलोनी के मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

कलेक्ट्रेट में बड़ा हादसा टला, जिला पंचायत अध्यक्ष के चैंबर की छत का प्लास्टर गिरा     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों में उकेरा विकसित भारत का सपना, भाषणों में रखे प्रभावी विचार     |     वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगी     |     बाबा पीर फतेह उल्लाह शाह साहब के तीन दिवसीय उर्स का समापन, कुल की दुआ में मांगी अमन-चैन की दुआ     |     गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811