Let’s travel together.

मेरी पत्नी कश्मीरी पंडित है, उसके परिवार के साथ जुल्म हुआ-लक्ष्मणसिंह

0 199

द कश्मीर फाइल्स देखने जाऊंगा-लक्ष्मण सिंह

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की चर्चा सियासत के गलियारे में भी है। भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा शासित कई राज्यों में इस फिल्म को टैक्स फ्री भी किया गया है। फिल्म को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच रह-रह कर शब्दों के बाण भी चल रहे हैं। इस बीच अब मध्य प्रदेश में कांग्रेस के विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने कहा है कि वो यह फिल्म देखेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पत्नी कश्मीरी पंडित हैं।

एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत में लक्ष्मण सिंह ने कहा, ‘मेरी पत्नी रूबीना कश्मीरी पंडित है। उसके परिवार के साथ भी वहां जुल्म और अत्याचार हुआ है। मैं परिवार के साथ फिल्म द कश्मीर फाइल्स देखने जाऊंगा।’ उन्होंने यह भी कहा कि जिन्हें देखना है, वह देखें। मेरी पार्टी ने कोई लाइन जारी नहीं की है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज में छात्रों की गूंज का लाइव प्रसारण हुआ प्रदर्शित,सैकड़ो स्टूडेंट्स ने लिया भाग      |     महामस्तकाभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मुनिश्री के मंत्रोच्चार से गूंजा जिनालय     |     सेंट थॉमस हॉयर सेकंडरी स्कूल  में सेवा संकल्प अभियान में हुए विभिन्न कार्यक्रम     |     महिला आरक्षक से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में बेगमगंज में पदस्थ आरक्षक पर FIR     |     त्यौहार के मद्देनजर फ्लैगमार्च ,एसडीएम,एसडीओपी ने किया श्रीगणेश झांकियों का अवलोकन      |     जिला अस्पताल में 16 वर्षीय नाबालिग ने सात माह के मृत शिशु को दिया जन्म     |     मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811