Let’s travel together.

दीवानगंज क्षेत्र में आज तीन सड़क दुर्घटनाएं,5 घायल

0 115

बरजोरपुर रोड पर ऑटो सवारी और मोटरसाइकिल भिंडत
-कार और ट्राला में भिड़ंत,कार चालक कों आई मामूली चोटें
-बाईक स्लिप होने से पति -पत्नी घायल

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरजोरपुर रोड पर ऑटो सवारी और मोटरसाइकिल भिंडत हो गई जिसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सवारी ऑटो में बैठकर करैया धान लगाने गए हुए थे शाम को ऑटो से ही वापस लौट रहे थे कि बरजोरपुर रोड पर सवारी ऑटो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिंडत जिसमें तीन लोग घायल हो गए ऑटो मैं बैठी एक लेडीस का पैर फैक्चर हो गया तो दूसरे व्यक्ति के घुटनों में चोट लगी है हालांकि किसी ने भी दुर्घटना कि दीवानगंज चौकी पर एफ आई आर दर्ज नहीं की है सभी व्यक्ति सुखी सेवनिया के रहने वाले हैं धन लगाकर अपने घर वापस लौट रहे थे तभी हादसा हो गया

कार और ट्राला में भिड़ंत,कार चालक कों आई मामूली चोटें

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर कार और ट्राला में भिड़ंत हो गई जिसमें कार चालक मामूली रूप से घायल हो गया
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार भोपाल से विदिशा जा रही थी जबकि ट्राला बरजोर पुर रोड पर जा रहा था जैसे ही ट्राला वजोरपुर रोड पर पहुंचा तो सामने से आ रही कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें कार चालक मामूली रूप से घायल हो गया कार भी क्षतिग्रस्त हो गई ट्राला ड्राइवर और कार मालिक के बीच में समझौता हो गया इसके बाद दोनों में से किसी ने भी दीवानगंज चौकी पर एफ आई आर दर्ज नहीं की

बाईक स्लिप होने से पति -पत्नी घायल

भोपाल विदिशा हाईवे 18 के बरजोरपुर जोड़ के पास विदिशा से भोपाल जा रहे पति पत्नी बाईक स्लिप होने से रोड पर गिर गए जिससे दोनों घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार मुन्ना लाल ग्राम गाहरवाला अटारी खेजड़ा जिला विदिशा का रहने वाला है दोनों पति-पत्नी भोपाल जा रहे थे जैसे ही पर बरजोरपुर जोड़ पर पहुंचे तो गाड़ी स्लिप हो गई जिससे दोनों पति पत्नी रोड पर गिर गए दोनों को चोटे आई जबकि पत्नी को ज्यादा चोटें आई 108 एंबुलेंस से दोनों को भोपाल भेजा गया जहां पर इलाज जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811