Let’s travel together.

राहुल गांधी से नजदीकियां बढ़ाते रह गए शरद पवार और अजित पवार ने कर दिया खेला

86

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर हुआ। अजित पवार एक बार फिर बागी हुए और शिंदे सरकार में शामिल होते हुए डिप्टी सीएम बन गए। इस घटनाक्रम के तार राहुल गांधी और पिछले दिनों पटना में हुए विपक्षी दलों की बैठक से जुड़े हैं।

समाचार एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अजित पवार और उनके समर्थक विधायक इस बात से खुश नहीं थे कि शरद पवार, राहुल गांधी के साथ नजदीकियां बढ़ा रहे हैं।

ये नेता इस बात पर भी खुश नहीं था कि शरद पवार विपक्षी दलों की बैठक में हिस्सा लेने पटना गए और राहुल गांधी के साथ मंच साझा किया।

शरद पवार के सामने बड़ा राजनीतिक संकट

भतीजे अजित पवार की इस बगावत के बाद शरद पवार के सामने बड़ा सियासी संकट आ गया है। अब शरद पवार के सामने अपनी पार्टी बचाना सबसे बड़ी चुनौती होगी। कहा जा रहा है कि 59 में से एनसीपी के 40 विधायक अजित पवार के साथ है। 5 में 3 सांसद भी अजित पवार के साथ है। ऐसे में अजित पवार जल्द ही एनसीपी पर दावा ठोकेंगे।

कहा जा रहा है कि एनसीपी का हश्र भी शिवसेना की तरह ही हो सकता है। ऊपरी तौर पर भले ही शरद पवार कह रहे हों कि वो सबकुछ ठीक कर देंगे और जनता उनके साथ है, लेकिन सच्चाई कोसो दूर है।

संजय राउत की प्रतिक्रिया

घटनाक्रम सामने आने के बाद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि यह राजनीति खत्म करने की कोशिश है। हम फिर खड़े होंगे और फिर लड़ेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |     तीन आत्महत्याओं के बाद फिर उठी पोस्टमार्टम सुविधा की मांग, एक सप्ताह में तीसरी घटना     |     रायसेन में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा आउटरीच कैंप: करोड़ों के ऋण स्वीकृत, विकास को मिलेगी नई रफ्तार     |     कैंसर की समय पर पहचान और त्वरित इलाज से बचाई जा सकती है जिंदगी -केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811