Let’s travel together.

आमजन के लिए निराशा भरे रहे भाजपा सरकार के नौ साल – डा.बलवीर तोमर

0 108

अनुराग शर्मा

सीहोर। भाजपा एक इवेंट पार्टी है, अब केन्द्र की भाजपा सरकार के नौ साल का कार्यकाल पूरा होने पर अपनी उपलब्धियों का बखान कर रहे हैं। जबकि ये नौ साल आम जन के लिए निराशा जनक रहे। मंहगाई, बेरोजगारी, कुप्रबंधन, अफसरों की तानाशाही अपने चरम पर है। आज देश में अराजकता का माहौल है, कोई व्यक्ित सरकार की आलोचना नहीं कर सकता है, आलोचना करने वाले को देश विरोधी बता दिया जाता है। यह बात जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा बलवीर तोमर ने कही।
उन्होंने आगे कहा कि आज हर वर्ग परेशान है,  व्यापारी, किसान, छात्र, दलित, आदिवासी, शासकीय कर्मचारी, बुद्धिजीवी वर्ग, खिलाड़ी, मजदूर इनकी गलत नीतियों का दंश भोगने को मजबूर है। देश की अर्थव्यवस्था रसातल में गई है। हालत यह है कि लोगों की आय कम होती जा रही है, और मंहगाई के बोझ तले व्यक्ति दबता जा रहा है। भाजपा सरकार ने निजीकरण को बढ़ावा दिया है, शासकीय संस्थान हाशिए पर हैं।
शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं भाजपा सरकार ने गरीब के लिए बहुत मंहगी कर दी है। मोदी सरकार ने नोट बंदी का नोटबंदी का  निर्णय लोगों के लिए परेशान भरा रहा। महिलाएं, बुजुर्गों को लाईन में लगना पड़ा। आज भी मझोले व्यापारी उबर नहीं पाए हैं, इस निर्णय से देश की अर्थव्यवस्था की कमर टूट गई है। वहीं कोरोना काल लोगों के लिए  कष्ट भरा रहा। भारत के गरीब, मजदूर तबका सड़कों पर भूखा प्यासा भटक रहा था, और पुलिसिया बर्बरता के डंडे उन पर पड़ रहे थे। यह सब भाजपा सरकार के कुप्रबंधन के कारण से हुआ। आक्सीजन की कमी से कईयों की जानें गई।
डा तोमर ने कहा कि मोदी सरकार बेरोजगारी पर कभी बात नहीं करती है, देश में युवा बेरोजगारों की फौज खड़ी होती जा रही है। फौज में रहकर देश के लिए सेवा करने वाले जवान अब चार साल की नौकरी करने के बाद फिर बेरोजगार हो जाएंगे। मोदी सरकार के नौ साल निरंकुशता से भरे रहे, गलत नीतियों के कारण आमजन परेशान है, लेकिन भाजपा सरकार अपनी वाहवाही लूटने के लिए उपलब्धियों की बात कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर बाइक चालक गाय से टकराया, तीन घायल     |     श्री तीर्थधाम ज्ञानोदय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर फॉल्कन गार्डन के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होते हुए तालाब में गिरी दो लोगों को मामूली चोट     |     सांँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ का निधन; अकादमिक जगत में शोक की लहर     |     चार महीने की मेहनत रंग लाई: नेपाल से भटके युवक को परिवार से मिलाया, रायसेन में मानवता की मिसाल     |     होली मिलन में जमकर थिरके कांग्रेसी,खूब उड़ा रंग गुलाल     |     नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से व्यापारियों में आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस कार्य शाला का आयोजन     |     विधायक अनुज शर्मा के होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; नगाड़े की थाप पर जमकर झूमे ‘प्रदेश के मुखिया’     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में मनाया गया होली पर्व     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811