यशवन्त सराठे बरेली रायसेन
-उदयपुरा विधान सभा क्षेत्र के ग्राम पचामा मे होशंगावाद संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद रामेश्वर दयाल नीखरा के पुत्र स्व.अनुज नीखरा की पुण्य तिथि पर म.प्र.के पूर्व मंत्री मा.दिग्विजय सिंह एवं उनकी पत्नी ,पूर्व मंत्री जीतू पटवारी,पूर्व शिक्षा मंत्री राजकुमार पटेल,गाडरवारा की विधायक सुनीता पटेल जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र पटेल,क्षेत्रीय विधायक देवेन्द्र पटेल एवं क्षेत्र के नेताओ के अलावा दूर दूर से नेतागण इस श्रध्दांजली कार्यक्रम मे सम्मिलित हुये ओर स्व.अनुज नीखरा को भावभीनी श्रध्दांजली अर्पित की।
इस शोकसंतप्त कार्यक्रम मे नेताओ ने भाजपा के शासन काल को भ्रष्ट ओर मानव विरोधी वताया।
वही पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह नै अनुज नीखरा को श्रध्दा सुमन अर्पित करते हुये कहा कि व्यक्ति के आवरण नही आचरण देखना चाहिये,मै पांखण्ड ओर पाखंण्डियो मे विश्वास नही रखता, मै आस्तिक हूं मेरी मां आस्तिक थीं,मै ओर नीखरा पुराने मित्र है नीखरा जी मेरे नेता है सबसे पहले राजनीति मे नीखरा ही लाये।अंत मे प्रदेश मे कांग्रेस का परचम लहराने की वात कहते हुये अपनी वात को विराम दिया।पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने भी शिवराज सरकार पर जमकर प्रहार करते हुये कहा कि लाड़ली वहना योजना एक राजनीति हे ,साढ़े चार लाख करोड़ का कर्ज लेकर वहनो के खाते मे एक हजार रूपये डाल रहे हे करोड़ो रूपया विज्ञापनो मे खर्च कर दिया वहनो की इतनी चिंता थी तो उनके खातो मे रूपया डाल देते वोट की खातिर वहनो के साथ छल है।
कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात दिग्विजय सिह जी,एवं अन्य नेतागण पूर्व विधायक भगवान सिंह राजपूत के स्वास्थ्य को देखने उनके निवास पर पहुंचे ओर उनके स्वस्थ्य होने की कामना की लगभग आधा घंटे वहां रूके ओर कार्यकर्ताओ से चर्चा की।