Let’s travel together.

बिशनवाडा वालीबॉल टूर्नामेंट का खिताब गुना की टीम ने जीता

0 112

 

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

माँ निहाल देवी वालीबॉल टूर्नामेंट आयोजन सीमित के तत्वावधान में बमोरी विधानसभा के ग्राम पंचायत बिशनवाडा में विगत एक हफ्ते से चल रहे रात्रीकालीन वालीबॉल टूर्नामेंट का अंतिम फाइनल मैच संपन्न हुआ जिस unमें विजेता टीम गुना की रहीं, किशनगंज की टीम को एक कड़े मुकाबले में हरा दिया गया, कॉंग्रेस के कद्दावर और वरिष्ठ नेता डॉ ओ पी त्रिपाठी ने विजेता और उपविजेता टीम को नगद राशि के साथ-साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया, समापन के मौके पर खेल आयोजन समिति के सदस्यों ने कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ ओ पी त्रिपाठी का माल्यार्पण कर स्वागत किया, अन्य विशेष अतिथि कॉंग्रेस के युवा नेता चंद्रजीत सिंह यादव, कालीचरण मेहर, छतर सिंह धाकड़ का भी माल्यार्पण कर स्वागत-सत्कार किया गया, देर रात्रि तक चले मैच का स्थानीय आम जनता ने भी खेल का लुफ्त उठाया।डॉ त्रिपाठी ने खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा है कि खेल से न सिर्फ शरीर चुस्त-दुरुस्त रहता है बल्कि निरोगी होने के साथ-साथ मन को भी शांत रखता है। कॉंग्रेस नेता ने आने वाले समय में और अधिक इस तरह के खेल आयोजन करने की बात कही है,ज्ञातव्य है कि कॉंग्रेस नेता डॉ ओ पी त्रिपाठी हमेशा से ही खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम करते रहते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811