Let’s travel together.

पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम पहुंचे गुना

0 86

 

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

दोपहर गुना एरोड्रम पर पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम का आगमन हुआ । पूर्व कार्यक्रम के अनुसार शास्त्री जी प्रात: 7 बजे गुना पहुँचने बाले थे , लेकिन किन्ही कारणों से कार्यक्रम परिवर्तित हुआ एवं महाराज श्री का आगमन दोपहर 12.30 बजे हुआ । महाराज श्री से मिलने लोग सुबह 7 बजे से ही एरोड्रम पर डटे रहे और जैसे ही शास्त्री जी का हेलीकॉप्टर हवाईपट्टी पर उतरा चारों और बागेश्वर धाम के जयकारों से समूचा परिसर गुंजायमान हो गया । विगत 10 मई को नीरज निगम मित्र मंडल एवं माँ बीसभुजा सेवा समिति द्वारा गुना में एक विशाल धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र पं. धीरेंद्र कृष्ण जी शास्त्री का दिव्य दरवार था । उक्त कार्यक्रम के व्यवस्था प्रमुख रहे राजेश अग्रवाल द्वारा बताया गया कि भारी भीड़ के चलते आयोजक मंडल के कई सदस्यों की शास्त्री जी से भेट नहीं हो सकी थी एवं तब से ही महाराज श्री से मिलने हेतु लगातार अनुरोध किया जा रहा था। जिसे उनके द्वारा स्वीकार कर एक घंटे का समय प्रदान किया गया । श्री शास्त्री जी के एक घंटे के गुना प्रवास के मौक़े पर सभी उपस्थित अनुयायियों ने पुष्पवर्षा की एवं जमकर स्वागत सत्कार किया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811