मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के ग्राम अंबाडी में देर रात एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
दीवानगंज चौकी प्रभारी बीरबल सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश साहू पिता कैलाश साहू उम्र 25 वर्ष निवासी अंबाडी ने मंगलवार देर रात्रि अपने घर की छत से रस्सी बांधकर आत्महत्या कर ली युवक ने आत्महत्या क्यों की इसका कारण अभी पता नहीं चला है राजेश साहू अपने परिवार के साथ ही रहता था।

लगभग 2 वर्ष पहले ही 2 राजेश की शादी इंदौर में हुई थी पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा राजेश ही था परिवार पूर्ण रूप से संपन्न है इसके बाद भी जवान बच्चे के ऐसा कदम उठाने से घरवाले भी हैरान है जवान बच्चे के खोने पर पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को बुधवार प्राथमिक स्वस्थ केंद्र दीवानगंज में पीएम कराने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया है मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है