Let’s travel together.

पुलिस अधीक्षक रायसेन के निर्देश पर निरंतर जारी है जिले के सभी थानों में सांय कालीन पैदल भ्रमण एवं सड़क सुरक्षा जन जागरूकता अभियान

0 98

 

गोहरगंज रायसेन। पुलिस अधीक्षक रायसेन विकाश कुमार शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के दिशा निर्देशन में रायसेन जिले समस्त थानों में संध्याकालीन पैदल भ्रमण एवं सड़क सुरक्षा यातायात जन जागरूकता संबंधी विशेष अभियान निरंतर चलाया जा रहा है ।

इसी क्रम में  थाना गोहरगंज में अनु विभागीय अधिकारी ओबैदुल्लागंज मलकीत सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी आर के चौधरी एवं उप निरीक्षक संजय यादव ,प्रधान आरक्षक राम मनोहर आरक्षक बृजेश संजीव इत्यादि समस्त पुलिस स्टाफ के द्वारा गोहरगंज कस्बे में पैदल भ्रमण किया जाकर कस्बा के हाट बाजार प्रमुख चौक, चौराहे, शरारती तत्वों के बैठक के स्थानों कलारी की दुकान होटल ढाबों का पैदल भ्रमण किया जाकर निरीक्षण किया गया बाजार व्यवस्था एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर आम नागरिकों से पुलिस के कार्यों में सहयोग करने एवं शरारती तथा अपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है ।यातायात संबंधी नियमों की जानकारी भी गोहरगंज पुलिस द्वारा निरंतर वाहन चालक तथा आम नागरिकों को अभियान चलाया जाकर एवं वाहन चेकिंग के दौरान दी जा रही है । ताकि यातायात जन जागरूकता के अभाव में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके ।


अभियान के तहत थाना क्षेत्र के दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों एवं हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों व आम नागरिकों को यातायात संबंधी नियमों की जानकारी दी गई हेलमेट लगाने एवं हेलमेट के अभाव में होने वाली सड़क दुर्घटनाएं तेज गति से वाहन ना चलाएं,नशे में वाहन चलाने के कारण होने वाली दुर्घटनाएं इत्यादि के संबंध में विस्तृत जानकारी तथा दुर्घटना होने उपरांत उसका परिवार पर क्या प्रभाव पड़ता है इत्यादि की जानकारी दी गई एवं यातायात नियमों का पालन कर आम नागरिक सुरक्षित चलें इत्यादि महत्वपू र्ण जानकारियां पैदल कस्बा भ्रमण एवं यातायात जन जागरूकताअभियान के तहत दी जा रही हैं ।


पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री शाहवाल ने बताया कि संध्याकालीन पैदल भ्रमण ,अपराधियों की धरपकड़ एवं यातायात जन जागरूकता अभियान संपूर्ण रायसेन जिले में लगातार जारी है इसका मुख्य उद्देश्य है की आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा हो आमजन भी पुलिस के कार्यों में सहयोग कर अपराधिक प्रवृत्ति तथा इन कार्यों में लिप्त असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को देकर पुलिस के कार्यों में सहयोग करें । अपराधों पर अंकुश एवं जनता में सुरक्षा व सहयोग की भावना पैदा करना ही इसका मूल उद्देश्य है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811