Let’s travel together.

गांव में नहीं हुआ विकास:ग्रामीण निराश,सेमरा लखरोनी में हुए कामों की निष्पक्ष जांच औऱ खुलासा की मांग

0 240

धीरज जॉनसन दमोह

दमोह जिले के पथरिया तहसील के ग्राम सेमरा लखरोनी में हुए भ्र्ष्टाचार की जांच का आवेदन तो ग्रामीणों द्वारा स्थानीय प्रशासन को दिया गया परंतु इस पर कोई संतोषजनक कार्यवाही न होने से ग्रामीणों में निराशा झलक रही है।
वैसे तो ग्रामीण अंचलों से गुणवत्ताहीन कार्यो औऱ निर्माण सम्पादित न कर, राशि आहरित हो जाने के मामले सामने आते है जिससे भी ग्रामों का विकास पूर्णरूपेण नहीं हो पाता है।
प्रदीप,प्रभुदयाल,अशोकपप्पू,तुलसा, उत्तम,जवाहर,राघवेंद्र ने बताया कि गांव के सीसी सड़क,पंचायत भवन की बाउंड्रीवाल, सामुदायिक भवन,मुक्तिधाम औऱ पेयजल के लिए बिछाई गई पाइप लाइन की जांच व खुलासा होने चाहिए, जिससे भ्र्ष्टाचार उजागर हो।
सरपंच-सचिव द्वारा गरीबी उन्मूलन योजना व जन हितैषी कामों में अरुचि प्रदर्शित की गई है। जिससे निराश होकर ग्रामीणों ने पुनः अनुविभागीय अधिकारी को आवेदन दिया कि ग्रामों के कार्यों की फिर से निष्पक्ष जांच हो,अन्यथा वे उच्च अधिकारियों को सूचित करेंगे।

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुलगांव मार्ग पर ओवरब्रिज मे पडे गड्ढे निकले सरिया,जिम्मेदार बेखबर      |     गाजियाबाद गर्ल्स सुसाइड केस भावी समाज की डरावनी झलक है..अजय बोकिल     |     खेल मैदान बना जोश-जुनून का केंद्र: क्रिकेट मुकाबलों ने बढ़ाया रोमांच     |     विद्यार्थी जीवन एक कच्ची मिट्टी की तरह- विधायक अनुज शर्मा     |     महात्मा गांधीजी अमर रहेंगे मनरेगा से रोजगार की गारंटी लेकर रहेंगे     |     गांवों का मजबूत विकास ही क्षेत्र की प्रगति की असली पहचान है – डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     प्रख्यात कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी महाराज की भागवत कथा में उमड़ी हजारों श्रोताओं की भीड़, छोटा पड़ा पंडाल     |     सतलापुर धर्मांतरण मामला: NHRC का सख़्त रुख, FIR और गहन जांच के आदेश     |     करुणा सागर श्री साईं राम मंदिर में भंडारा का आयोजन     |     तेज रफ्तार कार ने  मचाई अफरा-तफरी, तीन कुलटियां खाकर हुई सीधी तीन लोग बाल-बाल बचे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811