Let’s travel together.

आंगनबाड़ी की छत की कंक्रीट बच्चो के ऊपर गिरी 6 घायल

0 239

सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर

बुधवार को तिल्दा नेवरा तहसील के ग्राम बोइरझिटीं की आंगनबाड़ी की छत की कांक्रीट अचानक बच्चों के ऊपर गिरने से आधा दर्जन बच्चे उसकी चपेट में आ गए जिनमे 3 की हालत गंभीर देख रायपुर के डीकेएस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सौरभ कुमार से उनके मोबाइल नम्बर पर संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि जो बच्चे चपेट में आये थे उनमें शीतल वर्मा,डॉली वर्मा,नविया ध्रुव ये तीन को अधिक चौट होने से डीकेएस में भर्ती किया है सभी खतरे से बाहर है ।

परियोजना अधिकारी सौरभ कुमार ने कहा कि आंगनबाड़ियों का समय समय पर निरीक्षण होता है भवन की हालत भी देखने मे जर्जर नहीं लग रही थी बाबजूद इसके कैसे हादसा हुआ इसकी जांच की जा रही है। इस घटना ने कई अनुत्तरित सवालों को जन्म दे दिया है पहला तो ये की उक्त भवन कब और किसने बनवाया दूसरा ये की भवन कि उम्र कितनी कितनी थी यदि उम्र पूरी हो चुकी थी तो आंगनबाड़ी क्यों लग रही थी और यदि उम्र पूरी नहीं हुई तो समय से पहले कैंसे छत की कंक्रीट टूटकर बच्चों पर गिरी ।घटना ने कई अनुत्तरित सवालों के साथ एक सबक भी दिया है कि भविष्य में पुनरावृति कहीं न हो इसके लिए कारगर कदम शासन प्रशासन जल्द से जल्द उठाये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811