Let’s travel together.

मलप्पुरम नाव हादसे में अब तक 22 की जान गई, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

94

केरल के मलप्पुरम जिले के तनूर इलाके में थूवलथीरम समुद्र तट के पास रविवार शाम एक हाउसबोट पलट गई। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। बताया जा रहा है कि नाव में 40 लोग सवार थे। हालांकि, राज्य के राजस्व मंत्री के. राजन ने नाव में सवारों के सही आंकड़े होने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भी घटनास्थल पर जल्द पहुंचेंगे। एनडीआरएफ के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। स्कूबा डायविंग टीम को भी बुलाया गया है। साथ ही नौसेना की टीम और कोस्ट गार्ड की टीम भी पहुंची हैं।इस बीच नाव में सवार लोगों को बचाने की कोशिशें जारी हैं। क्षेत्रीय अग्निशमन अधिकारी शिजू केके ने बताया कि अब तक हमने 22 लाशें बरामद की हैं। हमें नाव पर सवार लोगों की सही संख्या का पता नहीं है, इसलिए हम यह पता लगाने के लिए खोज जारी रखे हुए हैं कि क्या और भी पीड़ित कीचड़ में फंसे हैं या नहीं।

राज्य सरकार ने एक बयान में कहा कि दुर्घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने स्थिति का आकलन करने के लिए आपात बैठक बुलाई। बयान में कहा गया है कि जॉर्ज ने निर्देश दिया कि घायलों के लिए विशेषज्ञ उपचार सुनिश्चित किया जाए और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया तेज की जाए ताकि शवों को जल्द से जल्द परिजनों को सौंपा जा सके। इसमें कहा गया है कि त्रिशूर और कोझीकोड जैसे जिलों से डॉक्टरों सहित पर्याप्त कर्मचारियों को बुलाकर तिरूर, थिरुरंगडी, पेरिंथलमन्ना अस्पतालों और मनचेरी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम किया जाए।मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने कहा कि सीएम विजयन सोमवार को घटनास्थल का दौरा करेंगे। बयान के अनुसार, सोमवार को आधिकारिक शोक का दिन घोषित किया गया है और पीड़ितों के सम्मान में सभी सरकारी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811