मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 के घोड़ापछाड़ पुल पर एक चलती हुई यात्री बस का डीजल टैंक निकलकर रोड के पुल पर गिर गया। जिसकी वजह से बस पुल के बीच रुक गई और हाइवे के दोनों और लगभग दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सलामतपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मशक्कत के बाद बस को पुल से हटवाया तब कहीं जाकर हाइवे पर यातायात सुचारू रूप से शुरू हो पाया।
जानकारी अनुसार विदिशा से भोपाल जा रही शक्ति ट्रेवल्स की बस एमपी 04 पीए 2664 का डीजल टैंक निकलकर पुल पर गिर गया। जिसकी वजह से बस पुल पर ही रुक गई। बस खराब होने के कारण रोड के दोनों और दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस दौरान वाहन चालक और बस में बैठे यात्री परेशान होते रहे। सूचना मिलते ही मौके पर सलामतपुर पुलिस ने पहुंचकर काफी जद्दोजहद के बाद खराब हुई बस को पुल के बीच से हटवाया और एक एक तरफ लाइन के वाहनों को निकलवाया। पूरी तरह से जाम को खुलने में लगभग डेढ़ घंटे का समय लगा।