Let’s travel together.

राजस्व,खाद्य,पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाही से हुक्का बार,लाउंज में हड़कंप

0 167

अनैतिक गतिविधि संचालित होने की सूचना पर जिला प्रशासन की कई स्थानों पर बड़ी कार्यवाही

देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल

कलेक्टर जिला भोपाल आशीष सिंह के निर्देशन में गठित राजस्व, खाद्य ,पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सहायक आबकारी आयुक्त जिला भोपाल के नेतृत्व में आबकारी विभाग के वृत प्रभारियों के मार्गदर्शन में भोपाल में कोलार, शाहपुरा, बाबड़िया,रायसेन रोड, खजूरी, लालघाटी, बैरागढ़, एमपी नगर में स्थित होटल,ढाबा ,हुक्का बार,रेस्तरां पर अवैध गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई की गई।


संयुक्त दल द्वारा डार्क एंबिएंस बिट्टन मार्केट, शामियाना रेस्टोरेंट बाईपास रोड काऊ बॉय विट्ठल मार्केट, मारबेला गांधीनगर ,खुशी रेस्टोरेंट्स रायसेन रोड, वॉटरविले बैरागढ़, रॉयल अटलांटिस लालघाटी, जहाज रेस्टोरेंट नीलबड़, अल हबीबी रेस्टोरेंट्स, पेज नंबर 3 10 नंबर मार्केट अतिथि ढाबा रायसेन रोड ,अर्बन कोर्टयार्ड रेस्टोरेंट, सेकंड हाफ रेस्टोरेंट 11 नंबर स्टॉप, कंट्रीशाइड मीडोज, आउटसाइड, वायरस बिट्टन मार्केट इत्यादि होटल में कार्रवाई की जा कर अवैध गतिविधियां पाए जाने पर प्रकरण कायम किए गए ।
शहर में संयुक्त दल द्वारा अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए सूचनाएं एकत्रित की जा रही है तदनुसार कार्रवाई भी की जा रही है यह कार्रवाई कलेक्टर महोदय के निर्देशन में आगे भी निरंतर जारी रहेगी विशेषकर हुक्का बार की आड् में चलाई जाने वाली अवैध गतिविधियों के ऊपर निगरानी रखना एवं अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई करना इस संयुक्त दल का विशेष उद्देश्य है।
विशेष अभियान में हुक्का बार, लाउंज में अवैध,प्रतिबन्धित,हानिकारक ड्रग के विरुद्ध सघन निरीक्षण,जांच की कार्यवाही की गई। जिला प्रशासन की इस ताबड़तोड़, अचानक की गई कार्यवाही से हुक्का संचालकों मे हड़कंप मच गया। अधिकांश हुक्का बार खाली हो गये।उक्त कार्यवाही में सम्बन्धित वृत क्षेत्र के तहसीलदार, थाना प्रभारी,सहायक जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी उपनिरीक्षक,नायब तहसीलदार, पटवारी, खाद्य निरीक्षक एवम जिले का कार्यपालिक बल सम्मिलित रहे। राकेश कुर्मी AC एक्साइज भोपाल के अनुसार हुक्का बार, लाउंज में अवैध,प्रतिबन्धित,हानिकारक ड्रग के विरुद्ध कार्यवाई निरन्तर जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |     असामाजिक तत्वों द्वारा शमशान मे रखी पानी की टंकी मे तोड़ फोड      |     धरसींवा को मिली उप रजिस्ट्रार कार्यालय की सौगात, 60 गांवों के ग्रामीणों को रायपुर की दौड़ से मिली मुक्ति     |     बारिश से पहले सड़क-पुलिया नहीं बनी तो चार माह कट जायेगा गांव का संपर्क     |     ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत क्लस्टर कार्यशाला संपन्न     |     अचानक बारिश से जलभराव से जूझे नगरवासी, पानी निकासी के अभाव ने बढ़ाई परेशानी     |      गढ़ी का ऐतिहासिक तालाब बदहाली का शिकार जीर्णोद्धार की उठी मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811