शहडोल।बुधवार को सुबह शहड़ोल में सिंहपुर रेलवे स्टेशन पर भीषण हादसा हो गया। जहां आमने सामने से दो माल गाड़ियां आपस में टकरा गई। जिसके बाद तीन डिब्बे पलट गए। इस हादसे में एक लोको पायलट की मौत हो गई है।जबकि मालगाड़ी का ड्राइवर घायल हो गया है।
जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के शहडोल उपमंडल के सिंहपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह ये हादसा हुआ है।
जानकारी के अनुसार दो गुड्स ट्रेन माल गाड़ियों में भिड़ंत हो गई है। 4 लोग घायल हो गये हैं। घायलों में एक लोको पायलट की मौत हुई है। और बाकी अन्य कर्मचारी है। इसके असर से बिलासपुर कटनी रूट को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ लोगों के इसमें फसे होने की आशंका है। घटना की खबर लगते ही रेलवे के अधिकारी कर्मचारी भौचक्के रह गए। घटना की सूचना मिलते ही बचाव कार्य शुरू हो गया है। यह घटना सुबह तकरीबन 7.15 बजे की है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि घटना हुई है लेकिन किस तरह से घटना हुई यह जांच के बाद ही बताया जा सकेगा। लेकिन घटना बड़ी है जिसकी जांच की जाएगी।