Let’s travel together.

कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव, सैंकड़ों भक्त हुए शामिल

0 500

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

नगर के कृषि मंडी प्रांगण में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन गुरुवार को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ किया गया। ये सात दिवसीय कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक निरंतर जारी रहेगी। कथा का समापन 2 मार्च बुधवार को प्रसाद वितरण के साथ होगा। सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा में पंडित देवेंद्र भार्गव द्वारा कथा का वाचन किया जा रहा है। किशन मीणा व समस्त ग्रामवासियों ने लोगों से अपील की है कि कथा महोत्सव में पधारकर धर्म का लाभ उठाएं। और पंडित देवेंद्र भार्गव जी के मुखारबिंद से महापुराण भागवत गीता को सुनकर अपने जीवन को सफल बनाए। कथा व्यास जी ने गीता ही नही बल्कि जीवन को जीने की निम्न प्रकार की मार्ग दृष्टि भी बताई है।

कथा में रातातलाई, बडनपुर, सुनारी, सलामतपुर, सुआखेड़ी, सुकासेन त्रिमूर्ति चौराहा, ढकना चपना, कटसारी, तिजालपुर, मेढ़की, रतनपुर, खामखेड़ा, बहेड़िया, बराईखास, बरौला, राजीवनगर, मुक्तापुर, सोजना, बेरखेड़ी चौराहा, खोहा, पुरा, मुल्लीखेड़ी, गाडरखेड़ी, कचनारिया, नरोदा, भोई कालोनी, कचनारिया, तिजालपुर, कटसारी सहित कई गाँव के सैकड़ों महिलाएं व पुरुष शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व-जनगणना अभियान तेज, कलेक्टर ने किया जमीनी निरीक्षण     |     सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में ‘समर डे सेलिब्रेशन’ का आयोजन: शार्क टैंक थीम पर बच्चों ने दिखाए वर्किंग मॉडल     |     राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर कोर कमेटी की बैठक, जिम्मेदारियों का हुआ वितरण     |     पांडुलिपियों कल के संरक्षण हेतु प्रयास प्रारंभ, कमेठी गठित     |     पत्रकार म्यूजिकल ग्रुप की भव्य संगीत संध्या 1 मई को      |     कुंबरगढ़ तालाब के पीछे मिला अज्ञात शव      |     सेवा सुगंधम संस्था ने कराया गरीब कन्या का विवाह     |     प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ धरना प्रदर्शन 30 अप्रैल को     |     ग्रामीणों ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पड़रिया खुर्द में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा मुक्तिधाम अधूरा फर्जी बिलों से लाखों की निकासी     |     ढाई साल से अधूरा ओवरब्रिज, हर 15 मिनट में बंद होते फाटक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811