सुरेन्द्र जैन धरसीवा
संकट मोचन पवन पुत्र श्रीराम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव धरसीवा क्षेत्र में भारी उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाई जा रही है….सुबह से ही मंदिरों में अपार भीड़ देखने को मिली तो वही संध्या होते ही धरसीवा चरोदा तिवरैया में भव्य शोभा शुरू हुई….तिवरैया से शुरू हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा धरसीवा स्थित पुलिस थाना हनुमान मंदिर पहुची जिसमे भाजपा नेता अंजय शुक्ला दिलेन्द्र बंछोर राकेश यादव एवं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा विधायक अनिता शर्मा मदन गोयल आदि शामिल हुए….इधर चरोदा के प्राचीन मंदिर से भी भव्य शोभायात्रा शुरू हुई जो मुख्य मार्गो से होकर वापस मन्दिर पहुची