प्रकाश जैन बाड़ी रायसेन
सोमवार को भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव को बड़ी धूम धाम से मनाया गया ..महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष में सकल दिगम्बर जैन समाज बाड़ी द्वारा बस स्टैंड पर राज्य स्तरीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें हेमंत श्री माल उज्जैन,चौधरी मदन मोहन समर,कौशल सक्सेना,शिवांगी शर्मा प्रेरणा मुरैना,पुष्पक देशमुख,प्रतीक चोहान भिंड की टीम ने अपनी कविताओं की प्रस्तुति दी ..नगर में पहली बार कवियों की महफ़िल तड़के सुबह तक सजी रही कवि मदन मोहन समर ने वीररस की कविताओं से नगर की जनता को देश भक्ति का पाठ पढ़ाया श्रोताओं ने जिसकी जमकर सराहना की.. भारतीय संस्कृति माँ नर्मदा युवा पीढ़ी की गलत संगत जैसे विषयों पर शिवांगी शर्मा वा अन्य कवियों ने कविताओं के माध्यम से प्रेरणा दी हेमंत श्रीमाल ने।
स्वयं की नज़र में सफाई दिखेगी
बुराई भी हमको भलाई दिखेगी
सदा दूसरों की नज़र से निहारो
बिना आईने के सचाई दिखेगी
सौ सौ के नोट चाहिये चमचागिरी करो
चाहत हज़ार की हो तो दादागिरी करो
वोटों की राजनीति है सौदागिरी करो
लाखों में खेलना हो तो नेतागिरी करो
हे भरत ! रघु से प्रथम तू ईश पद को पा चुका
कौन चौदह वर्ष वरना पूजता है पादुका ..अपनी वेवाक कविताओं से आज की राजनीति पर जमकर प्रहार किया।आयोजन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस प्रशासन,तहसीलदार संजय कुमार नागवंशी,वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेन्द्र प्रकाश तिवारी,पत्रकार प्रकाश जैन,मुकेश जैन प्रिंस पीजे जैन,ऋतिक कल्लू जैन,विजय जैन,नीरज जैन ,बिक्की जैन,शुभम चोहान,यश जैन,मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।