Let’s travel together.

मुंबई के प्लेग्रुप में बच्चों के साथ मारपीट की घटना आई सामने, FIR दर्ज

90

मुंबई के कांदिवली इलाके में बच्चों के प्रति मारपीट और क्रूरता का मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने प्लेग्रुप के दो शिक्षकों के विरुद्ध बच्चों से दुर्व्यवहार, मारपीट और थप्पड़ मारने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कई माता-पिता को अपने बच्चों के व्यवहार में अचानक आक्रामक बदलाव का एहसास हुआ। इस बात पर उन्होंने प्लेग्रुप के अन्य माता-पिता से चर्चा की। इसके बाद उन सब ने इस संबंध में प्लेग्रुप प्रबंधन से शिकायत की।

सीसीटीवी में सामने आई कारिस्तानी, माता-पिता को हुआ संदेह

प्रबंधन ने सीसीटीवी की जांच में पाया कि प्लेग्रुप के दो शिक्षक कक्षा में बच्चों से मारपीट करते थे। इसके बाद एक अभिभावक की शिकायत पर पुलिस ने कांदिवली पश्चिम में स्थित प्लेग्रुप के दो शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान के अनुसार, प्लेग्रुप में दाखिल करवाने के बाद माता-पिता ने अपने बेटे में अचानक आक्रामक व्यवहार पाया।

फिर अन्य माता-पिता से बातचीत करके उन्होंने इस बारे में प्लेग्रुप से शिकायत की। शिकायत मिलने पर प्रबंधन ने अपने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इस दौरान पाया गया कि प्लेग्रुप के दो शिक्षकों ने शिकायतकर्ता के बेटे और अन्य बच्चों से दुर्व्यवहार किया। इसके बाद अन्य अभिभावकों ने भी पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बाल क्रूरता का मामला दर्ज किया

जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरों में दो शिक्षकों को बच्चों को मारते और जमीन पर फेंकते देखा गया। वे उनके गालों पर जोर से चिकोटी काटते और किताबों को सिर पर पटकते भी देखे गए। इस वजह से बच्चे सहमकर बैठ जाते।

पुलिस ने किशोर न्याय अधिनियम 2000 की धारा 23 (किशोर या बच्चे के प्रति क्रूरता के लिए दंड) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी शिक्षकों को तलब किया गया है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

टीएमसी: बागी गुट का यह ‘दल शोधन’ कहीं उल्टा न पड़ जाए !-अजय बोकिल      |     अनूपपुर जिले में फिर सुलग रही असंतोष की आग,पॉवर प्रोजेक्ट्स , कोल ब्लॉक्स जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया से किसानों में भारी नाराजगी     |     महाकाल मंदिर में युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     पूर्व विधायक रामपालसिंह और विधायक देवेंद्र पटेल महाराणा प्रताप की जयंती में एक साथ सम्मलित हुए     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती      |     दीवाना बिजली टॉवर पर चढ़ा ,खुरई की लड़की से शादी की जिद     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा मांग पत्र     |     साँची विवि के योग विभाग ने किया पग्नेश्वर घाट पर बेतवा नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान      |     सोलहवीं मध्यप्रदेश विधानसभा के एकादश सत्र की अधिसूचना जारी     |     सुल्तानगंज को मिला नया थाना प्रभारी, दिनेश रघुवंशी ने संभाली कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811